{"_id":"6158acf28ebc3e61ed44f519","slug":"civic-amenities-pilibhit-news-bly4616423130","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोमती उद्गम स्थल पर बनेगा रायफल शूटिंग सेंटर और चलेगी बच्चों के लिए ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोमती उद्गम स्थल पर बनेगा रायफल शूटिंग सेंटर और चलेगी बच्चों के लिए ट्रेन
विज्ञापन
गोमती उद्गम स्थल पर फीता काटकर शुभारंभ करते विधायक बाबूराम पासवान।
- फोटो : PILIBHIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। गोमती उद्गम स्थल को पर्यटन के रूप में विकसित करने के प्रयास लगातार जारी है। फिलहाल गोमती उद्गम स्थल पर फन जोन, पाथ-वे, स्वल्पाहार के लिए कैंटीन के अलावा एक भोजनालय को विकसित किया गया। आने वाले दिनों में रायफल शूटिंग सेंटर और बच्चों के लिए ट्रेन भी चलाए जाने की तैयारी है। शनिवार को पूरनपुर के विधायक बाबूराम पासवान समर्थकों के साथ तिरंगा यात्रा लेकर उद्गम स्थल पर पहुंचे। फीता काटकर फन जोन और कैंटीन का शुभारंभ किया।
गोमती नदी के उद्गम स्थल को पर्यटन के रूप में विकसित करने की कवायद दो साल पहले शुरू हुई थी। गोमती उद्गम स्थल पर स्थित प्रसिद्ध दुर्गा नाथ मंदिर के नाम ट्रस्ट का गठन कर विकास कार्यों को गति दी जाने लगी। उद्गम स्थल परिसर के जीर्णोद्धार, गोमती मैया का मंदिर का निर्माण के साथ परिसर को चारों ओर से सुंदर बनाया गया। पर्यटकों की सुविधा और संख्या बढ़ाने के लिए मुख्य झील के सामने वाले भाग में कैंटीन संचालित कराई गई। इसके बाद से गोमती पर पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ती गई। बनारस की तर्ज पर रोजाना आरती का शुभारंभ भी कराया गया। मगर कोविड की दूसरी लहर के बाद स्थिति बिगड़ गई थी। इधर, अब एक बार फिर डीएम पुलकित खरे के निर्देश पर पूर्व में रहे एसडीएम योगेश कुमार गौड़ ने फन जोन स्थापित करने का निर्णय लेकर कार्य शुरू कराया था। इसके साथ ही पर्यटकों की सुविधा के लिए ट्री हट क्षेत्र में भोजनालय और उत्तर दिशा की पहली झील के क्षेत्र में पाथ-वे को विकसित करने के अलावा पूर्व में संचालित कैंटीन को भी दोबारा दुरुस्त किया गया। सभी कार्य लगभग पूरा होने के बाद अफसरों ने शनिवार गांधी जयंती के मौके पर शुभारंभ कराने का निर्णय लिया। विधायक समर्थकों के साथ तिरंगा यात्रा लेकर गोमती उद्गम स्थल पर पहुंचे। विधायक ने पहले फन जोन का शुभारंभ किया। यहां से उत्तर दिशा की झील के किनारे बन रहे पाथ-वे का फीता काटा गया। ट्री हट क्षेत्र में बने भोजनालय और कैंटीन को भी शुरू किया। विधायक ने कहां कि गोमती उद्गम स्थल के विकास के लिए सरकार लगातार सहयोग कर रही है। इसका नतीजा है कि उद्गम स्थल पर पर्यटन के क्षेत्र में विकास हो रहा है। फन जोन व अन्य विकास कार्यों से यहां की रौनक बढ़ेगी। इस मौके पर भाजपा नेता लेखराज भारती, अशोक राजा, शिवम जायसवाल, एसडीएम चंद्रभानु सिंह, तहसीलदार संजय यादव, बीडीओ सर्वेश कुमार मौजूद रहे।
बोले विधायक! सीएम आएंगे जरूर लेकिन अभी तारीख तय नहीं
गोमती उद्गम स्थल पर सीएम के दौरे को लेकर चल रही चर्चा के बारे पर विधायक से पूछा तो उन्होंने कहां कि उद्गम स्थल पर आने के लिए मुख्यमंत्री को निमंत्रण दिया गया है। उन्होंने आने का आश्वासन भी दिया है, लेकिन अभी तारीख तय नहीं हुई है। ऐसे में तिथि और समय को लेकर अभी कुछ कहा नहीं जा सकता।