{"_id":"6150ccd98ebc3e025c380eeb","slug":"civic-amenities-pilibhit-news-bly4609800106","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत बंद आज, प्रशासन अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत बंद आज, प्रशासन अलर्ट
विज्ञापन
पीलीभीत। कृषि कानून के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारत बंद के समर्थन में किसान संगठन धरना प्रदर्शन करेंगे। भारत बंद को लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया है। रोड जाम करने और जबरदस्ती दुकानें बंद कराने वालों से सख्ती से निपटने के निर्देश हैं।
कृषि कानूनों के विरोध में करीब नौ माह से चल रहे धरना प्रदर्शन चल रहा है। संयुक्त किसान मोर्चा ने आंदोलन को गति देने और अपनी बात मनमाने के लिए 27 सितंबर को भारत बंद का ऐलान किया है। जनपद में भारत बंद को लेकर सभी किसान संगठनों से समर्थन मांगा गया। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष सतविंदर सिंह कहलो ने बताया कि किसान मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को किसान मंडी समिति में एकत्र होंगे। सभा करने के बाद मंडी गेट पर डीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इधर, भारत बंद के आह्वान पर प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। डीएम ने रविवार को सभी एसडीएम और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें रोड जाम और जबरदस्ती दुकानें बंद कराने वालों पर नजर रखने को कहा है। निर्देश दिया कि भारत बंद के दौरान आम लोगों को दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।
व्यापारियों ने किया समर्थन : उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगराध्यक्ष अनुभव अग्रवाल ने किसानों को समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि किसानों को जो व्यापारी समर्थन देना चहाते हैं वे स्वेच्छता से अपना प्रतिष्ठान बंद रख सकते हैं।
विज्ञापन
खोल सकते है अपने प्रतिष्ठान : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष देवेश बंसल ने बताया कि 27 सितंबर को होने भारत बंद में हमारे संगठन की ओर से कोई समर्थन नहीं है। व्यापारी अपने प्रतिष्ठान रोजाना की तरह खोले। कोई जबरदस्ती करे तो तुरंत सूचना दे। इस पर संगठन मजबूती के साथ व्यापारी की मदद कर सकें।
जबरन दुकानें बंद कराईं तो होगी कार्रवाई : एएसपी
पूरनपुर। किसान नेताओं के आह्वान पर सोमवार को भारत बंदी को लेकर एएसपी डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी ने रविवार को नगर चौकी पहुंचकर व्यापारी नेताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि जबरिया प्रतिष्ठान बंद कराने वालों पर कार्रवाई होगी।
नगर पुलिस चौकी में व्यापारियों के साथ बैठक कर एएसपी ने कहा कि भारत बंद में जबरिया दुकानें नहीं बंद कराई जा सकती। अगर लोग स्वेच्छा से अपने प्रतिष्ठान बंद रख सकते है। जबदिया दुकानें बंद कराने के प्रयास की समय रहते जानकारी दें। प्रांतीय व्यापारी नेता हंसराज गुलाटी ने कहा कि सोमवार को नगर में सप्ताहिक बंदी रहती है। उन्होंने बैठक में नगर में बगैर हेल्मेट के बाइक सवारों पर कार्रवाई से निजात दिलाने को कहा। साथ ही धान की सीजन को लेकर बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने, घुंघचाई पुलिस चौकी के सामने व्यापारी की दुकान में हुई चोरी की घटना के खुलासा की मांग की। श्री गुलाटी ने कहा कि असम हाईवे पर ट्रेफिक पुलिस खाली रहती है। उनकीे नगर के भीड़भाड़ इलाके में तैनाती की जाए। एएसपी ने समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया। बैठक में नगराध्यक्ष हाजी मोहम्मद जाहिद खां, शैलेंद्र गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, लियाकत हुसैन आदि व्यापारी, एसडीएम रामस्वरूप, सीओ वीरेंद्र विक्रम, कोतवाल क्राइम वीरेश कुमार, नगर चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह आदि थे।
सपा ने दिया समर्थन
जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा और महासचिव यूसुफ कादरी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा कृषि कानून जबरदस्ती थोपे गए है। उन्होंने सपा के सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों, पूर्व विधायकों, जनप्रतिनिधियों, नेताओं, कार्यकर्ताओं से किसानों का समर्थन करने की अपील की है।
खाद्यान संघ ने किया मंडी बंद का एलान
खाद्यान आढ़ती कल्याण समिति के महामंत्री उमेश कुमार गंगवार ने बताया कि भारतीय किसान यूनियन किसानों को समर्थन देने के लिए नवीन मंडी स्थल (गल्ला प्रखंड) पीलीभीत का कारोबार पूर्णतया बंद रहेगा।
भारत बंद को लेकर सभी मजिस्ट्रेट को जोन और सेक्टर को लेकर अलर्ट किया गया है। एसडीएम और कप्तान से वार्ताकर निर्देश दे दिए गए है। जन जागरण से जुड़ी गतिविधियों को प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। चक्का जाम और जबरदस्ती दुकानों को बंद नहीं कराने दिया जाएगा।
- पुलकित खरे, डीएम पीलीभीत