फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

पुरानी दरों पर धान कुटाई नहीं करेंगी राइस मिलें

Mon, 27 Sep 2021 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
पूरनपुर के एक होटल में प्रशासन के खिलाफ बैठक करते राइस मिलर्स। - फोटो : PILIBHIT
पूरनपुर (पीलीभीत)। राइस मिल मालिकों ने 10 रुपये प्रति क्विंटल की जगह 250 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान की कुटाई का भुगतान मांगा है। साथ ही प्रति क्विंटल पर 67 किलो के स्थान पर 60 किलो प्रति क्विंटल की दर से चावल की रिकवरी लिए जाने की मांग की है। इन मांगों को लेकर राइस मिल मालिकों ने रविवार को पहले बैठक की और इसके बाद विरोध में प्रदर्शन किया। राइस मिलर्स का कहना है कि अगर अधिकारी धान की कुटाई के लिए पुरानी दरों पर काम करने का दबाव बनाएंगे तो राइस मिलों की चाबी प्रशासन को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन

राइस मिल मालिकों की रविवार को नगर के राम होटल में बैठक हुई। बैठक में धान खरीद केंद्रों को दिए जाने वाले चावल की कुटाई की दर काफी कम होने और चावल की रिकवरी 67 प्रतिशत लिए जाने पर रोष व्यक्त किया गया। मिल मालिकों ने कहा कि धान की कुटाई की दर चालीस साल पुरानी है। तब से महंगाई कई गुना बढ़ गई है। चावल की रिकवरी 67 प्रतिशत मांगी जा रही है, जबकि अब हाईब्रिड धान की बढ़ती खेती से चावल की रिकवरी 60 प्रतिशत आ रही है। ऐसे में राइस मिलर्स को भारी नुकसान हो रहा है। लंबे समय से मांग करने के बाद भी उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

बैठक में इसके अलावा धान खरीद सरकारी एजेंसियों के बजाय राइस मिल और आढ़तियों से कराने की मांग की गई। धान कुटाई के बकाया भुगतान की मांग भी उठी। समस्याओं का समाधान न होने पर राइस मिलों की चाबियां प्रशासन को सौंपने का निर्णय लिया गया। सांसद वरुण गांधी की ओर से राइस मिलर्स के हित में किए गए प्रयासों पर उनका आभार व्यक्त किया गया। बैठक के बाद समस्याओं को लेकर प्रदर्शन भी किया गया। बैठक में पूरनपुर और कलीनगर के अधिकांश राइस मिल मालिक मौजूद थे। अध्यक्षता राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुखदेव सिंह ने और संचालन महामंत्री बृजेश गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन ने जारी किया नोटिस, जीएसटी और पंजीकरण निरस्त करने की चेतावनी
पूरनपुर। पुरानी दरों पर धान कुटाई से इनकार करने को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने राइस मिल मालिकों को नोटिस जारी किया है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी की ओर से जारी नोटिस पूरनपुर और कलीनगर क्षेत्र की दो राइस मिलों को छोड़कर बाकी सभी को दिया गया है। इसमें जीएसटी व एफएसएसएआई पंजीयन को निरस्त करने की चेतावनी दी है।

सरकारी केंद्रों पर खरीदे गए धान कुटाई के लिए राइस मिल मालिकों को दिए जाते हैं। राइस मिल मालिक कुटाई के बाद चावल का उतार गोदाम में कराते हैं। धान खरीद शुरू होने से पहले ही केंद्रों को राइस मिल से संबंद्ध कर दिया जाता है। ताकि खरीद केंद्रों पर धान का स्टाक जमा न हो और खरीदे गए धान की कुटाई समय से हो सके। धान खरीद शुरू होने में मात्र पांच दिन शेष बचे है। रविवार को राइस मिल मालिकों ने बैठक के बाद पुरानी दरों पर धान की कुटाई करने से इनकार कर दिया। जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने पूरनपुर और कलीनगर की दो राइस मिलर को छोड़कर अन्य सभी को नोटिस जारी कर धान कुटाई को शीघ्र संबद्ध न कराने पर उनके जीएसटी और एफएसएसएआई (लाइसेंस) को निरस्त करने और अन्य कार्रवाई की चेतावनी दी है। उधर, नोटिस के बाद राइस मिलर्स का कहना है कि घाटे का सौदा अब नहीं हो पाएगा। वे लोग अपनी राइस मिलों की चाबियां प्रशासन को सौंपने को तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed