फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

पीलीभीत रेलवे जंक्शन पर लहराया 100 फिट ऊंचा तिरंगा

Sat, 25 Sep 2021 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
पीलीभीत रेलवे जंक्शन परिसर में लहराया 100 फिट ऊंचा तिरंगा। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। कई महीने इंतजार के बाद रेलवे जंक्शन परिसर में शुक्रवार से 100 फिट ऊंचा तिरंगा लहराने लगा। सांसद वरुण गांधी ने बटन दबाकर ध्वजारोहण किया। आरपीएफ के जवानों ने राष्ट्रगान की धुन के साथ राष्ट्रध्वज को सलामी दी।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक को जनपदवासियों ने तिरंगा लगाने के लिए ज्ञापन दिया था। महाप्रबंधक के निर्देश पर मार्च में 100 फिट की ऊंचाई पर तिरंगा लगाने का काम शुरु किया गया था। इसके बाद कोरोना संक्रमण के दौरान काम को रोक दिया गया था। संक्रमण का प्रभाव कम होने के बाद तिरंगा लगाने के लिए अगस्त में काम पूरा कर लिया गया था। अगस्त में में ही तिरंगा स्थापित करने के लिए कार्यक्रम की तिथि लगाई गई थी। इसके बाद अज्ञात कारणों के चलते कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था। लंबे इंतजार के बाद नौ लाख की लागत से लगने वाले कोलकाता से आए नौ मीटर लंबे और तीन मीटर चौड़े राष्ट्रध्वज का शुक्रवार को स्थापित करने के लिए तिथि लगाई गई। जनपद में इतनी ऊंचाई पर लगाए जाने वाले इस तिरंगा को देखने के लिए सुबह से ही लोगों की भी एकत्र होने लगी थी। पौने दस बजे सांसद वरुण गांधी ने 100 फिट की ऊंचाई तिरंगा को स्थापित करने के लिए बटन दबाकर उद्घाटन किया, तो करीब नौ मिनट में तिरंगा 100 फिट की ऊंचाई पर लहराने लगा था। आरपीएफ के जवानों ने तिरंगे को सलामी दी। तिरंगा स्थापित करने के दौरान जंक्शन परिसर राष्ट्रगान की धुनों से गूंजने लगा था। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, बरखेड़ा विधायक किशनलाल राजपूत, मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष पंत, स्टेशन अधीक्षक धमेंद्र कुमार समेत रेलवे के अधिकांश अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

तिरंगा स्थापित होने के बाद चला सेल्फी का दौर
जनपद में पहले बार इतनी ऊंचाई पर लगे तिरंगा को वैसे तो सभी निहार रहे थे। मगर मौजूद लोगों ने तिरंगा लगने के बाद खूब सेल्फी लीं। करीब एक घंटा तक सेल्फी दौरान चलता रहा। कोई तिरंगा के साथ, तो कोई दोस्तों को वीडियों काल के माध्यम से राष्ट्रध्वज को दिखा रहा था। लोगों ने इस ऐतिहासिक लंबे को कैमरे में भी खूब कैद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed