{"_id":"614b8bd88ebc3eff694ef888","slug":"civic-amenities-pilibhit-news-bly460533032","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैफिक पुलिस कराएगी चिह्नीकरण, हटवाए जाएंगे अवैध होर्डिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैफिक पुलिस कराएगी चिह्नीकरण, हटवाए जाएंगे अवैध होर्डिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। सड़कों पर अवैध लगे होर्डिंग को लेकर भले ही नगर पालिका संजीदा न हुई हो, मगर ट्रैफिक पुलिस चेत गई है। ट्रैफिक पुलिस की ओर से नियमों को धता बताने वाले होर्डिंग चिह्नित किए जाएंगे। चिह्नीकरण के दौरान होर्डिंग को ट्रैफिक पुलिस द्वारा हटवाया जाएगा। कई व्यापारी संगठन भी अवैध रूप से लगे होर्डिंग के विरोध में आ गए हैं पर अभी तक नगरपालिका की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।
इन दिनों विज्ञापन के लिेए राजनीति पार्टियों और व्यापारिक संस्थाओं के होर्डिंग से सड़क पटी हुई है। विद्युत पोल, बल्लियों पर लगे होर्डिंग वाहन चालकों के लिए दुखदाई हैं। नगर पालिका ने भी ठेका देने के बाद मुंह फेर लिया है। इससे शहर में इस समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। सड़क को अवैध होर्डिंग से मुक्त करने के लिए अमर उजाला की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। नगर पालिका के जिम्मेदार अफसरों के पास इस समस्या को दूर करने के लिए कोई ठोस प्रस्ताव नहीं है। इस बीच ट्रैफिक पुलिस ने यातायात सुचारू रखने के लिए होर्डिंग का संज्ञान ले लिया है। शहर की सड़कों पर लगे होर्डिंग का ट्रैफिक पुलिस की ओर से चिह्नीकरण किया जाएगा। चिह्नीकरण के दौरान अवैध मिलने वाले होर्डिंग को संबंधित पुलिस की मदद से हटवाया जाएगा।
डीएम को व्यापार मंडल सौंपेगा ज्ञापन
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारी शुक्रवार को अभियान से जुड़कर सड़क सुरक्षा को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपेंगे। ज्ञापन में सड़क किनारे लगे अवैध होर्डिंग हटवाने की मांग की गई जाएगी। इससे वाहनों का यातायात सुचारु रूप से संचालित हो सके।
विज्ञापन
अगर कोई होर्डिंग अवैध रूप से लगी होने से यातायात में बाधा उत्पन्न करती है, ऐसे होर्डिंग का बृहस्पतिवार को चिह्नीकरण कराया जाएगा। अवैध रूप से मिलने वाले होर्डिंग को संबंधित थाने की पुलिस से मदद लेकर हटवाया जाएगा। -कमलेश कुमार, यातायात प्रभारी