फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

चंदिया हजारा गांव वाले अब घर के बाहर लगवाएंगे फ्लैक्सी

Wed, 22 Sep 2021 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
ग्राम पंचायत चंदिया हजारा के समीप बहती शारदा नदी। - फोटो : PILIBHIT
पूरनपुर। भाजपा के नेता और विधायक साढ़े चार साल पूरे होने पर प्रेसवार्ता कर जगह-जगह कराए गए कामों को गिना रहे हैं। मगर शारदा नदी किनारे बसे चंदिया हजारा गांव के लोग जनप्रतिनिधियों से विकास को लेकर सवाल पूछ रहे हैं। गांव वालों ने यात्री प्रतीक्षालय की दीवार पर समस्या पट लगवा कर सवाल पूछे थे। जब इसे ग्राम पंचायत अधिकारी ने ढकवा दिया गया तो गांव वालों अपने घर के बाहर फ्लैक्सी लगाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

चंदिया हजारा में कुछ दिन पहले गांव के सामुदायिक यात्री प्रतीक्षालय की दीवार पर गांव की समस्याओं की बाल पेंटिंग कराकर सामूहिक रूप से समस्याएं उठाई थी। इससे सरकारी तंत्र और नेताओं में खलबली मच गई। प्रधान का कहना है कि अफसरों और नेताओं ने समस्याओं का समाधान कराने के स्थान पर समस्याओं के पट को ढकवा दिया। प्रधान ने बताया कि ग्राम पंचायत सचिव ने समस्याओं को सार्वजनिक रूप से न लिखने की बात कही। इस पर समस्या पट को ढकवा दिया गया। प्रधान ने बताया कि एक जनप्रतिनिधि के पुत्र ने गांव पहुंचकर समस्या पट को लेकर नाराजगी व्यक्त की। कहा कि समस्याएं 50 साल की है। मगर अब इनको क्यों उठाया जा रहा है। प्रधान ने बताया कि समस्या उनकी निजी नहीं। पूरे इलाकेे की है। ग्राम पंचायत सदस्यों और अन्य लोगों की राय से ही समस्या पट पर समस्याओं को लिखवाया गया था। समस्या पट ढकवाने पर अब घर-घर में समस्या पट के होर्डिंग लगाए जाएंगे। जिनको बनने का आर्डर दे दिया गया है। गांव पहुंचने वाले जनप्रतिनिधियों से समस्याओं को लेकर सवाल पूछे ही जाएंगे।
विज्ञापन

शारदा की बाढ़ की समस्या सबसे बड़ी
शारदा नदी किनारे बसे गांव के लोग करीब हर साल बाढ़ में अपनी तबाही का मंजर देखते हैं। नदी के रुख बदलने की वजह से नदी की अगले साल धार किस गांव की ओर होगी को लेकर असमंजस बना रहता है। करीब पांच किलोमीटर की चौड़ाई में नदी का पानी परेशानी पैदा करता है। इससे बचाव का उपाय निकाला जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है गांव की मुख्य समस्याएं
-शारदा नदी से खेती की भूमि का कटान
शारदा नदी की खुदाई कर पुराने बहाव में लाने का कार्य अधूरा
विस्थापित परिवारों को जमीन पर मालिकाना नहीं मिला
-चंदिया हजारा में एक हाईस्कूल व इंटर कॉलेज नहीं बन सका
-चंदिया हजारा में उप स्वास्थ्य केंद्र न होने से होते हैं मरीज परेशान
तमाम बार समस्याओं का समाधान कराने की मांग की गई। मगर जनप्रतिनिधियों और सरकार ने कोई ध्यान नहीं दिया। अब जब समस्या को एकजुट होकर उठाया गया। तब अफसर, जनप्रतिनिधि दबाव बना रहे हैं

और कहते हैं कि अपनी समस्या को सार्वजनिक क्यों कर रहे हो।
- परमानंद, राहुलनगर
बाढ़ आने पर अफसर पिकनिक मनाने को फोटो खिंचवाने को क्षेत्र में आते हैं। हर बार समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया जाता है। मगर समस्याओं का समाधान कराने की जहमत नहीं उठाई गई समस्याओं को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।
- अरुण ढाली, चंदिया हजारा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed