फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

प्रदेश में कम से कम चार विधान परिषद सदस्य हों व्यापारी

Sat, 11 Sep 2021 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
कार्यक्रम में जिला युवा अध्यक्ष को प्रमाण पत्र देते मुख्य अतिथि। - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से बृहस्पतिवार रात व्यापारी दिवस एवं जिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि संदीप बंसल ने कहा कि प्रदेश में 17 लाख व्यापारी हैं। जब शिक्षक, स्नातक सीट पर विधान परिषद सदस्य हो सकता है तब व्यापारियों की संख्या के हिसाब से प्रदेश में कम से कम चार विधान परिषद सदस्य व्यापारियों के होने चाहिए।
विज्ञापन

शहर के बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने कहा कि सदस्य होने से व्यापारियों को अपनी समस्याएं सरकार के समक्ष रखने का मौका मिलेगा। उन्होंने व्यापारियों से अपील की सभी व्यापारियों को सोशल मीडिया पर व्यापार मंडल के एप से जुड़ना चाहिए तभी व्यापारियों की ताकत दिखाई पड़ेगी। कहा कि इसके लिए संगठन में सोशल मीडिया प्रकोष्ठ का गठन किया जा रहा है। उन्होंने पीलीभीत टीम के अध्यक्ष देवेश बंसल की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी टीम द्वारा आयोजित आज के कार्यक्रम में सफलता के नए आयाम स्थापित किए हैं।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि नगर विधायक संजय गंगवार ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल द्वारा व्यापारियों को विधान परिषद की सदस्यता के विषय में मुख्यमंत्री को इस बारे में अवगत कराएंगे। कहा कि अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की टीम व्यापारियों की समस्या के लिए हमेशा प्रयासरत रहती है। जिला अध्यक्ष देवेश बंसल ने कहा कि व्यापारी ही संगठन की ताकत है। कार्यक्रम को बरेली के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र रस्तोगी रोटरी क्लब के अध्यक्ष संधू, बरखेड़ा ब्लॉक प्रमुख कमलेश, पूरनपुर नगर अध्यक्ष हाजी लाड़ले, बीसलपुर नगर अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, दुष्यंत शुक्ला, संजय अग्रवाल आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला महामंत्री विनीत अग्रवाल के नेतृत्व में जिला टीम ने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगर विधायक को तलवार भेंट की। कार्यक्रम का संचालन युवा व्यापारी नेता ईश बंसल ने किया। कार्यक्रम में लखनऊ से आए उमेश अग्रवाल, सुनील छाबड़ा, अश्वनी अग्रवाल, रवि अग्रवाल, हरगोविंद बाजपेई, मोहित अग्रवाल, जितेंद्र गुप्ता, राजीव मेहरोत्रा, सुधांशु, मुदित अग्रवाल, कमल अग्रवाल, डॉ. मनोज, डॉ. शोभित, विश्वनाथ आदि शामिल रहे।

कार्तिक भसीन को बनाया जिला युवा अध्यक्ष
जिला अध्यक्ष ने संगठन में कुछ परिवर्तन किए जिला युवा अध्यक्ष कार्तिक भसीन को बनाया गया। श्याम अग्रवाल को युवा जिला महामंत्री का पदभार सौंपा गया,। नगर टीम का कार्यभार वरिष्ठ व्यापारी नेता संजय अग्रवाल, नगर महामंत्री नवीन लोधी, सूरज गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष नगर, और सुनील गुप्ता नगर महामंत्री संगठन बनाया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अनिल अग्रवाल की नियुक्ति की गई। जिला कोषाध्यक्ष पद पर अखिलेश शुक्ला एवं जिला महामंत्री संगठन का कार्यभार मो. अजीम को सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed