{"_id":"61351da38ebc3e7a24043a4a","slug":"civic-amenities-pilibhit-news-bly4586527178","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला का कोतवाली गेट पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला का कोतवाली गेट पर हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। पुलिस अधिकारी भले थानों पर फरियादी की शत-प्रतिशत सुनवाई करने के निर्देश देते हो, मगर थाना स्तर पर इस का अनुपालन नहीं हो रहा। इससे खाकी की फजीहत हो रही है। पति से हुए विवाद के बाद कोतवाली पहुंची महिला को जब पुलिस की एकतरफा कार्यशैली दिखी तो उसने हंगामा कर दिया। कोतवाली गेट पर पुलिसकर्मियों को जमकर खरी खोटी सुनाई। उसे परिजन किसी तरह साथ ले गए। इस दौरान कोतवाली गेट पर भीड़ लगी रही।
घटना रविवार दोपहर करीब एक बजे की है। शहर की रहने वाली एक महिला का अपने पति से विवाद हो गया था। वह शिकायत लेकर कोतवाली पहुंची थी। यहां मौजूद पुलिस कर्मियों को उसने अपनी बात बताई। किसी बात को लेकर उसे लगा कि पुलिस उसकी सुनवाई करने के बजाए पति का पक्ष ले रही है। इस पर वह गुस्सा गई। फिर तो कोतवाली गेट पर ही उसने पुलिसकर्मियों को खरी खोटी सुना डाली। महिला को हंगामा करते देख आसपास के दुकानदार, राहगीर जमा हो गए। कुछ सिपाही और होमगार्ड महिला को दबाव बनाने के लिए बाहर आए तो वह उनसे भी भिड़ गई। बाद में महिला के परिजन आये और मामला शांत किया। हालांकि महिला बाद में भी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाती रही। उधर, मौजूद पुलिस कर्मियों ने दंपती का विवाद बताकर बचाव किया। किसी तरह की अभद्रता से भी इनकार करते रहे। इंस्पेक्टर कोतवाली मदन मोहन चतुर्वेदी ने बताया कि इस तरह का कोई भी मामला संज्ञान में नहीं है। जानकारी की जाएगी।