फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

राज्यमंत्री ने नशे से दूर रहने का दिलाया संकल्प

Sun, 05 Sep 2021 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
पूरनपुर। राज्यमंत्री आवास एवं शहरी कार्य कौशल किशोर ने कहा कि सपा सरकार के शासनकाल में कब्रिस्तानों की चहारदीवारी कराई गई, जबकि भाजपा जीवित लोगों के लिए काम कर रही है। बिजली कनेक्शन, आवास, गैस कनेक्शन सब कुछ मुफ्त दिया जा रहा है। उन्होंने लोगों से नशा से दूर रहने का आवाहन करते हुए संकल्प दिलाया।
विज्ञापन

नगर के एक बरात घर में आशीर्वाद यात्रा और नशा मुक्ति अभियान के तहत कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने बिजली कनेक्शन मुफ्त कर दिए हैं। अब नगरों में 18 और शहरों में 24 घंटे बिजली सप्लाई दी जा रही है। कन्याओं की शादी को पहले 10 हजार रुपये सहायता दी जाती थी। प्रदेश सरकार ने इसे बढ़ाकर 20 हजार रुपये कर दिया। सामूहिक समारोह में कन्या की शादी करने पर 51 हजार रुपये प्रति जोड़े पर खर्च कर रही है। उन्होंने मजदूरों से पंजीकरण कराने का आवाहन किया। कहा कि इससे मजदूरों को दो पुत्रियों की शादी करने के लिए 75 हजार रुपये अनुदान मिलेगा। दुर्घटना होने पर उनके परिवार वालों को सहायता मिलेगी। कहा कि भाजपा लोगों को आवास, शौचालय सब कुछ मुफ्त दे रही है। कोरोना महामारी के चलते 300 स्थानों पर आक्सीजन प्लांट लगाए जा चुके हैं। नशे के दुष्प्रभाव पर चर्चा करते हुए उसे छोड़ने और लोगों का नशा छुड़वाने का संकल्प दिलाया। उन्होंने नगर निवासी दीप्ती को नशा मुक्ति के लिए जिले की जिम्मेदारी सौंपी। राज्यमंत्री को राइस मिलर, लोक शिक्षा प्रेरकों ने समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया। पूर्व मंत्री डॉ. विनोद तिवारी ने भाजपा की नीतियों और भाजपा में हुए कार्यों पर प्रकाश डाला। साथ ही चीनी मिल की पेराई क्षमता बढ़ने की जरूरत पर जोर दिया। राज्यमंत्री ने राइस मिलरों की समस्याओं का समाधान कराने, चीनी मिल की पेराई क्षमता में वृद्धि कराने के प्रयास का आश्वासन दिया। भाजपा के जिला महामंत्री लेखराज भारती, कल्याण सिंह सरोज, विधायक पुत्र ऋतुराज पासवान आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed