{"_id":"613127018ebc3ea6b41337c4","slug":"civic-amenities-pilibhit-news-bly4583405200","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडब्ल्यूडी अतिथि गृह में हो रही डेयरी संचालित, अफसर बेखबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडब्ल्यूडी अतिथि गृह में हो रही डेयरी संचालित, अफसर बेखबर
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस इन दिनों भैंसों का तबेला बना हुआ है। तैनात कर्मचारी खुद ही गेस्ट हाउस के मुख्य गेट के पास डेयरी संचालित कर रहे है। इससे गंदगी की भरमार बनी रहती है। जबकि हर माह वीआईपी और प्रशासनिक अफसर इस अतिथि गृह में आकर ठहरते है। इसके बाद भी जिम्मेदार अफसरों की लापरवाही से डेयरी संचालित हो रही है।
ईदगाह रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थिति पीडब्ल्यूडी का गेस्ट हाउस है। इसमें गेस्ट हाउस के अलावा अभियंताओं के लिए आवासीय कॉलोनी बनी हुई है। जबकि इस गेस्ट हाउस में आए दिन वीआईपी नेता, मंत्री, बरेली और लखनऊ के वरिष्ठ अफसर रुकते है। इसके बाद भी गेस्ट हाउस के मुख्य गेट पर एक आवास में सरकारी कर्मचारी द्वारा डेयरी का संचालन किया जा रहा है। खास बात तो यह कि गंदगी का ढेर भी परिसर में ही लगाया जा रहा है। मगर इस सब से जिम्मेदार अफसर अंजान है। डेयरी संचालक के परिवार वालों से जानकारी करने पर पता चला कि करीब चार साल से भैंसों को पालने का काम हो रहा है। डेयरी के एक साइड में परिसर के अंदर ही गोबर का ऊंचा से डेरा लगा है। दिन में इस ढेर को ढकने के लिए कपड़े टांग दिए जाते है। इससे दिखाई न दे। संबंधित कर्मचारी से जानकारी करने पर पता चला कि अधिकारियों को जानकारी दे दी गई है।
गेस्ट हाउस में संक्रमण रोग फैलने का भी भय
गेस्ट हाउस के एक कोने में डेयरी का संचालन होने से गंदगी फैली रहती है। इससे संक्रमण रोग फैलने का खतरा बना रहता है। इसके बाद भी अफसर अनजान बने हुए है। गंदगी के ढेर से आवासीय कॉलोनी में भी संक्रमण का भय बन रहता है।
विज्ञापन
गेस्ट हाउस में डेयरी संचालित होने की जानकारी नहीं है। मामले को दिखवाया जाएगा। अगर डेयरी का संचालन हो रहा है। तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - अनिल कुमार राना, एक्सईएन पीब्ल्यूडी