{"_id":"61293d328ebc3e79e4659128","slug":"civic-amenities-pilibhit-news-bly4577187172","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपनिदेशक पंचायत को ग्राम पंचायत सचिवालयों, शौचालयों के निरीक्षण में मिलीं खामियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपनिदेशक पंचायत को ग्राम पंचायत सचिवालयों, शौचालयों के निरीक्षण में मिलीं खामियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। निदेशक (पंचायतीराज) राजकुमार के आदेश पर मंडल के तीन दिवसीय निरीक्षण में पहले दिन शुक्रवार को उप निदेशक (पंचायत) प्रवीणा चौधरी ने ब्लॉक की तीन पंचायतों में पंचायत घरों और सार्वजनिक शौचालयों का निरीक्षण किया। खामियां मिलने पर नाराजगी व्यक्त कर लापरवाही पर कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश डीपीआरओ को दिए। शेरपुरकलां में ओवरहेड टैंक बनने के बाद पानी की सप्लाई न होने की शिकायत की गई। माधोटांडा में ग्राम पंचायत सदस्य ने नियमित बैठक न होने आदि की शिकायत कर तमाम आरोप लगाए।
जुलाई माह में प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत सचिवालय की स्थापना के आदेश हुए थे। इस पर शासन से निर्धारित समयावधि में प्राथमिकता पर काम कराने के आदेश दिए गए। इसके अलावा प्राथमिक कार्यक्रम मेें सामुदायिक शौचालय का निर्माण और उनके रखरखाव को कर्मचारियों की तैनाती उनका समय से भुगतान के आदेश किए गए। धीमी प्रगति वाले मंडलों के जिलों में 27 से 29 अगस्त स्थलीय निरीक्षण के आदेश पंचायती राज के निदेशक ने दिए। बरेली मंडल की जिम्मेदारी उप निदेशक प्रवीणा चौधरी को सौंपी गई। अफसरों को जिले के 10 ग्राम पंचायत में निर्मित ग्राम सचिवालय और सामुदायिक कांप्लेक्स का स्थलीय निरीक्षण कर उनके फोटो ग्राफ सहित निरीक्षण आख्या देने के आदेश दिए गए। इस क्रम में उपनिदेशक ने शुक्रवार को कजरी निरंजनपुर में पंचायत घर का निरीक्षण कर बिजली कनेक्शन और फर्नीचर न होने पर नाराजगी व्यक्त की। शीघ्र बिजली कनेक्शन कराने, फर्नीचर लगवाने के निर्देश दिए। शेरपुरकलां ग्राम पंचायत में सामुदायिक शौचालय, पंचायत घर का निरीक्षण किया। गांव के लोगों ने कस्बा में वाटर टैंक के निर्माण के बाद मात्र दो तीन बार पानी की सप्लाई होने की शिकायत की। इस पर उन्होंने जलनिगम के अफसरों से इसकी रिपोर्ट मांगी। माधोटांडा में पंचायत घर भवन पर ग्राम पंचायत सदस्यों और पूर्व प्रधान का नाम न अंकित होने पर रोष व्यक्त किया। पंचायत घर में नियमित माह में बैठक होने की जानकारी की। इस पर ग्राम पंचायत सदस्य सुजान सिंह ने ग्राम पंचायत की बैठक न होने, मनमर्जी से कार्ययोजना बनाने आदि का आरोप लगाया। कहा कि ग्राम पंचायत में लगाई गई सोलर लाइटों को उतार लिया गया। पंचायत सहायक के आए आवेदनों की जानकारी भी संतोषजनक न मिलने पर रोष व्यक्त किया। उन्होंने शासन की मंशा के अनुरूप काम करवाने के निर्देश अफसरों को दिए। बाद में गोमती उद्गम स्थल पहुंची। यहां पूर्व प्रधान पति राममूर्ति सिंह, निर्भय सिंह आदि ने उनको गोमती उद्गम स्थल की जानकारी दी।
पूरनपुर क्षेत्र में कई ग्राम पंचायतों का उपनिदेशक ने निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान कई खामियां मिली थी। इस पर उपनिदेशक ने तत्काल खामियों को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए हैं। सभी खामियों को तत्काल दुरुस्त कराया जाएगा। - प्रमोद कुमार यादव डीपीआरओ