{"_id":"6127e8d88ebc3e79bb06d24f","slug":"civic-amenities-pilibhit-news-bly457594411","type":"story","status":"publish","title_hn":"शांतिभंग की आशंका पर दो किसानों के शस्त्र लाइसेंस निरस्तीरण की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शांतिभंग की आशंका पर दो किसानों के शस्त्र लाइसेंस निरस्तीरण की तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। असम हाईवे पर एकत्र होकर हंगामा करते हुए प्रदर्शन करने वाले 10 किसानों पर मुचलका पाबंद की कार्रवाई कर एसडीएम कोर्ट से नोटिस जारी किए गए हैं। शांति भंग की आशंका में दो किसानों के शस्त्र लाइसेंस के निरस्तीकरण की रिपोर्ट भेजी गई है। वहीं हंगामा प्रदर्शन करने वाले अन्य किसानों की प्रशासन ने कुंडली बनानी शुरू कर दी है।
शनिवार को नगर में नगर विकास एवं गरीबी उन्मूलन समग्र विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता के आगमन पर किसान भारी संख्या में जगह-जगह उनको काले झंडे दिखाने के लिए एकत्र हुए थे। ब्लॉक सभागार के समीप काले झंडे लेकर पहुंचे किसानों से पुलिस ने झंडे छीन लिए थे। असम हाईवे के बंडा चौराहा पर पूरे दिन किसानों ने काले झंडे लहराकर भाजपा के खिलाफ कई बार प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनकारियों और अफसरों की कई बार नोकझोंक हुई थी। किसानों के भारी आक्रोश पर मंत्री के नगर में आने, जाने का रास्ता बदल दिया गया था। आक्रोशित किसानों ने प्रशासन पर गुमराह करने का आरोप लगाते हुए भाजपा नेताओं की गाड़ियों पर काला तेल डालने, काले झंडे दिखाने की चेतावनी दी थी। शांतिभंग की आशंका पर पुलिस ने कुछ किसानों पर मुचलका पाबंद की कार्रवाई की। इस पर 10 किसानों को नोटिस जारी किया गया। एक किसान नेता और एक किसान नेता के भाई का शस्त्र लाइसेंस के निरस्तीकरण की रिपोर्ट भेजी गई।
शांतिभंग की आशंका पर पुलिस की मुचलका पाबंद की रिपोर्ट पर 10 किसानों को नोटिस जारी कराया गया। शांतिभंग की आशंका पर बलजिंदर सिंह और रनवीर सिंह के शस्त्र लाइसेंस के निरस्तीकरण की रिपोर्ट भेजी गई है। हंगामा, प्रदर्शन करने वालों पर पूरी नजर रखी जा रही है। इनकी पूरी कुंडली तैयार कराई जा रही है।
विज्ञापन
- राजेंद्र प्रसाद, एसडीएम पूरनपुर