फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

कलक्ट्रेट स्थित एसडीएम कोर्ट में शार्ट सर्किट से लगी आग

Fri, 27 Aug 2021 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
पीलीभीत। एसडीएम कोर्ट में बुधवार देर रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। इससे कोर्ट में रखा एक कंप्यूटर सिस्टम समेत अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। जानकारी पर पहुंचे कर्मचारियों ने पावर कॉरपोरेशन के कर्मचारियों को बुलाकर आग बुझाई।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट स्थित एसडीएम कोर्ट में शाम को साढ़े सात बजे तक काम करने के बाद कर्मचारी कोर्ट को बंद कर चले गए। इसके बाद देर रात शार्ट सर्किट होने से वहां आग लग गई। इसमें एक कंप्यूटर सिस्टम, एक प्रिंटर, पंखा सहित अन्य सामान जल गया। कोर्ट से धुआं निकलता देख किसी ने किसी जानकारी कोर्ट के कर्मचारियों को दी। सूचना पर पहुंचेे कर्मचारियों ने कोर्ट का दरवाजा खोला, तो अंदर धुआं भरा था। तत्काल पावर कॉरपोरेशन के कर्मचारियों के बुलाकर बिजली का कनेक्शन कटवाया और आग बुझाई। गनीमत रही कि सभी दस्तावेज अलमारी में दूर रखे थे। इससे वह आग की चपेट में आने से बच गए। धुएं से पूरा कमरा काला हो गया। कर्मचारियों के मुताबिक आग बुधवार की देर रात शार्ट सर्किट से लगी है। बिजली लाइन कटवाते ही आग को बुझाया गया। सभी फाइलें अलमारी में रखी थीं, इस वजह से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। बस एक कंप्यूटर और प्रिंटर जला है। एसडीएम से वार्ता करने की कोशिश की गई, मगर सीयूजी नंबर तहसीलदार आशुतोष कुमार ने रिसीव किया। उन्होंने बताया कि कलक्ट्रेट स्थित कोर्ट में आग की लगने की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed