{"_id":"611421cd8ebc3e794e600a6b","slug":"civic-amenities-pilibhit-news-bly456133593","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानचित्रकार और ठेकेदार के पंजीकरण पर नगरपालिका अब वसूलेगी पांच-पांच हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानचित्रकार और ठेकेदार के पंजीकरण पर नगरपालिका अब वसूलेगी पांच-पांच हजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। मानचित्रकार को अब नगरपालिका में पंजीकरण के लिए 100 रुपये की जगह पांच हजार रुपये शुल्क जमा करना होगा। नवीनीकरण कराने पर 100 रुपये की जगह ढाई हजार रुपये नगरपालिका में जमा करने होंगे। ठेकेदार को भी पंजीकरण कराने को पांच हजार और नवीनीकरण के लिए ढाई हजार रुपये शुल्क जमा करना होगा।
नगर पालिका चेयरमैन प्रदीप जायसवाल लल्लन की अध्यक्षता में हुई बोर्ड की बैठक में यह निर्णय लिया गया। मानचित्रकार के लाइसेंस शुल्क और नवीनीकरण शुल्क की बढ़ोतरी पर हुए सर्वसम्मति से शुल्क बढ़ाने का निर्णय हुआ। तय हुआ कि मानचित्रकार से पंजीकरण पर अब 100 रुपये के स्थान पर पांच हजार रुपये और नवीनीकरण पर ढाई हजार रुपये लिए जाएंगे। 30 अप्रैल के बाद अगर नवीनीकरण कराया जाता है। तब 1000 रुपये विलंब शुल्क लिया जाएगा। पंजीकृत ठेकेदारी शुल्क और नवीनीकरण शुल्क पर बढ़ोतरी पर हुए विचार में सदस्य तौफीक अहमद कादरी ने पंजीकरण पर 50 हजार रुपये शुल्क लेने, शैलेंद्र गुप्ता ने 49 हजार रुपये लेने का प्रस्ताव रखा। मगर अंत में पंजीकरण पर पांच हजार रुपये, नवीनीकरण पर 25 सौ रुपये लेने का निर्णय लिया गया। जबकि ठेकेदार से प्रतिभूति के रूप में ईओ के विवेक पर एनससी आदि जमा कराने का निर्णय लिया गया। बैठक में ईओ आरके भार्गव, लेखाकार अमित मिश्र, नगर पालिका सदस्य अमन वाल्मीकि, मुकेश गुप्ता, निरूपमा शुक्ला, राना परवीन, चंद्रसेन वर्मा, रवि यादव आदि सदस्य थे।