फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

भाजपा सरकार के खिलाफ सपाइयों ने निकाली साइकिल यात्रा

Fri, 06 Aug 2021 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
पीलीभीत। समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य, पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री जनेश्वर मिश्र की जयंती सपा कार्यालय पर मनाई गई। इसके बाद भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में जनपद की पांचों तहसीलों में साइकिल यात्रा निकाली गई। नकटादाना चौराहा स्थित सपा कार्यालय पर जिला प्रभारी व पूर्व मंत्री भगवत शरण गंगवार ने यात्रा को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।
विज्ञापन

सपा कार्यालय पर जनेश्वर मिश्र के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी जयंती मनाई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री भगवत सरण गंगवार ने कहा कि जनेश्वर मिश्र का राजनैतिक जीवन उच्च आदर्शों वाला था। भाजपा सरकार में हर वर्ग को परेशान है। सरकार सत्ता के अहंकार अपना दायित्व भूल चुकी है। जनता की आवाज को सपा ही उठा कर लोकतांत्रिक रूप से विपक्ष की भूमिका निभा रही है। इसके बाद बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, पुलिस उत्पीड़न, किसान, मजदूर, छात्र, नौजवान, व्यापारी व महिलाओं की शोषणकारी नीतियों के खिलाफ साइकिल यात्रा निकाली गई। कार्यालय से शुरू हुई यात्रा बेलों का चौराहा, कमल्ले चौराहा, आयुर्वेदिक कॉलेज, कोतवाली, पंजाबियान चैराहा, बरेली दरवाजा, लकड़ी मंडी, नौगवां चौराहा, छतरी चौराहा, गौहनिया चौराहा, नेहरू पार्क होते हुए वापस कार्यालय पर आकर समाप्त हो गई। यात्रा के दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष और सपा नेता राजीव अग्रवाल उर्फ टीटी ने महात्मा गांधी का रूप धारण किया था। यात्रा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा के नेतृत्व में निकाली गई। इसमें पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा, यूसुफ कादरी, बुद्धसेन वर्मा, सुधीर तिवारी, बालकराम सागर, नरेंद्र मिश्रा कट्टर, राजीव अग्रवाल टीटी, डॉ. शाने अली शामिल रहे।
विज्ञापन

कलीनगर तहसील क्षेत्र में सपा कार्यकर्ताओं ने जनेश्वर मिश्र की जयंती साइकिल रैली निकली। जिला उपाध्यक्ष राम बहादुर यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रैली को निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीसलपुर। सपा कार्यकर्ताओं ने कैंप कार्यालय से साइकिल यात्रा शुरू की। यात्रा रामलीला मैदान, गजरौला रोड, मालगोदाम रोड, ब्लाक रोड, बाईपास रोड, शाहजहांपुर रोड, ईदगाह चौराहा, पीलीभीत रोड, बस स्टैंड चौराहा, और बारह पत्थर चौराहा आदि इलाकों से होतेे हुए पुन: पार्टी कार्यालय पर आकर समाप्त हो गई। यात्रा में रामप्रताप गंगवार, नीरज गंगवार, बीडी प्रजापति, हरपाल लोधी, गणेश राजपूत, यासीन अंसारी, वीरेंद्र यादव, भगवत शरण, तेजपाल, शामिल रहे। शाति व्यवस्था को लेकर पुलिस बल तैनात रहा। सीओ प्रशांत सिंह और कोतवाल कमल सिंह पूरे समय यात्रा के साथ रहे।
पूरनपुर। सपा की साइकिल रैली में सपाई दो गुटों में बंटे देखे गए। घुंघचाई रोड स्थित एक स्थान से रवाना हुई साइकिल रैली को पूर्व विधायक अरशद खां, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष उमाशंकर यादव ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई पुन: उसी स्थल पर पहुंचकर समाप्त हो गई। जहां से रवाना की गई थी। रैली में अकिल खां अजीजी, सपा नगराध्यक्ष हाजी लाडले, अनवर खां अनु, तौफीक कादरी, अवधेश शर्मा, महेश आजाद, पवन यादव, अजय भारती आदि थे। सछास के जिलाध्यक्ष नोमान अली वारसी के नेतृत्व में भी नगर में साइकिल रैली निकाली गई। रैली में तमाम सछास कार्यकर्ता शामिल हुए। पूर्व विधायक पीतमराम के कैंप कार्यालय से उनके निर्देशन में भी नगर में रैली निकाली गई। रैली में नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन मुन्ने मियां अंजाना, तौफीक खां, अहीद खां, मोहम्मद मियां, राकेश मिश्रा, नादिर रजा बरकाती आदि थे। स्टेशन चौराहा पर सपा नेता अजय भारती के प्रतिष्ठान में रैली में शामिल लोगों को जलपान कराया गया। इसके अलावा शेरपुरकलां में भी सपाइयों ने साइकिल रैली निकाली।
अमरिया। सपा कार्यकर्ताओं ने महंगाई भ्रष्टाचार, पुलिस उत्पीड़न, किसानों, मजदूरों की बदहाल स्थिति आदि को लेकर तहसील क्षेत्र में साइकिल रैली निकाली गई। तहसील क्षेत्र के गांव सरदार नगर से चलकर तहसील अमरिया परिसर तक पहुंचकर रैली का समापन हुआ। इस दौरान असलम जावेद अंसारी रूपराम कश्यप, देवनंदन प्रजापति, डॉ. नदीम मलिक, हाफिज फरयाद अहमद, सरदार पलविंदर सिंह मौजूद है।

पूर्व कैबिनेट मंत्री के दामाद ने विरासत का ठोका दावा
पूर्व कैबिनेट मंत्री हाजी रियाज अहमद के निधन पर उनके दामाद आरिफ ने उनकी राजनैतिक विरासत का दावा ठोका है। इसी को लेकर बृहस्पतिवार को सपा मुखिया के और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान पर आरिफ ने अलग कार्यकर्ताओं के साथ साइकिल यात्रा निकाली। आरिफ शहर विधानसभा से संभावित दावेदार भी है। उन्होंने साइकिल यात्रा को ही विधानसभा की तैयारी का लक्ष्य बनाया और अपनी पूरी ताकत लगा दी। सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ साइकिल यात्रा में शहर में निकाली। इस दौरान पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रशांत कुमार रवि, वरिष्ठ नेता डॉ. राममूर्ति गंगवार समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed