{"_id":"6102fe5a8ebc3e58807138a1","slug":"civic-amenities-pilibhit-news-bly454761838","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना परमीशन के दुकानों का नामांत्रण करने के मामले में फंसे लिपिक को किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना परमीशन के दुकानों का नामांत्रण करने के मामले में फंसे लिपिक को किया निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। ड्रमंडगंज की दुकानों में बिना परमीशन के नामांत्रण करने के मामले में फंसे लिपिक संतोष सक्सेना को निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा अब तक जितनी भी दुकानों के नामांत्रण हुए उन सब की जांच कराई जा रही है।
शहर में ड्रमंडगंज ट्रस्ट की दुकानों की देखरेख की जिम्मेदारी नगरपालिका के हाथ में है। नगरपालिका के लिपिक संतोष सक्सेना पर इसका चार्ज है। बीते दिनों डीएम पुलकित खरे से ट्रस्ट की दुकानों को गलत तरीके से नामांत्रण करने की शिकायत की गई थी। इस पर मामले की जांच सिटी मजिस्ट्रेट अरुण कुमार सिंह को दी गई। मामले की जांच कराई गई। तो लिपिक संतोष सक्सेना पर लगे आरोप सही पाए गए। जांच रिपोर्ट में कार्रवाई की संस्तुति होने के बाद ईओ ने लिपिक संतोष सक्सेना को निलंबित कर दिया है। पिछले एक माह के भीतर नगरपालिका में छह कर्मचारियों पर निलंबन की कार्रवाई हो चुकी है। ईओ सुरेंद्र प्रताप ने बताया कि सिटी मजिस्ट्रेट की रिपोर्ट पर निलंबन की कार्रवाई की गई है। फिलहाल मामले की जांच कराई जा रही है।