फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने से एक दिन पहले ही बंद हुआ नाव का संचालन

Wed, 16 Jun 2021 01:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
पूरनपुर। पहाड़ों पर हुई बारिश से शारदा नदी का जलस्तर बढ़ गया। बुधवार से बंद होने वाला नाव का संचालन एक दिन पहले ही बंद हो गया। टेंडर न होने तक अब शारदा नदी में नाव का संचालन नहीं होगा। अब तहसील मुख्यालय आवागमन को एकमात्र 30 की जगह 130 किलोमीटर दूरी तय कर ही पूरा करना होगा।
विज्ञापन

शारदा का जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे के लोगों को चिंता सताने लगी है। गांव राहुलनगर नदी के किनारे है। कुछ दिन पहले नदी के उफनाने से गांव की आबादी में जलभराव हो गया था। नदी का जलस्तर बढ़ने से गांव के लोग चिंतित है। उनका कहना है कि नदी का अगर और जलस्तर बढ़ता है। तब आबादी में जलभराव शुरू हो जाएगा। उधर, 21 मई को नदी के उफनाने से पैँटून पुल बह गया था। जिसके बाद एक जून से पीडब्ल्यूडी की ओर से पखवाड़ा भर के लिए नाव का संचालन शुरू किया था। नदी का जलस्तर बढ़ने से एक दिन पहले ही नाव का संचालन बंद हो गया। इससे अब तक बाइक सवार और अन्य कुछ लोग जो नाव से नदी पार करते थे। उनका आवागमन ठप हो गया है। तहसील मुख्यालय आवागमन को एकमात्र रास्ता 30 की जगह 130 किलोमीटर दूरी पूरी कर होगा। तहसील क्षेत्र के शारदा पार इलाके में आवागमन को खुटार, मैलानी, पलिया, संपूर्णानगर होते हुए लोग आ जा सकेंगे।
विज्ञापन

बाढ़ की आशंका पर पैंटून पुल 15 जून को हटाने की तिथि निर्धारित है। मई में नदी के उफनाने से पैंटून पुल बह गया था। जिसके बाद नाव का संचालन किया जा रहा था। मगर जलस्तर बढ़ने से मंगलवार को नाव का संचालन नहीं हो सका। अब नाव संचालन को टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद और नदी का जलस्तर कम होने पर जुलाई में नाव का संचालन शुरू कराया जाएगा। - मुकेश कुमार, जेई पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed