फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

बाढ़ से बचाव के काम समय से पूरे कराएं: डीएम

Tue, 18 May 2021 02:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
पीलीभीत। बाढ़ से बचाव की तैयारियों को बेहतर ढंग से कराने के लिए डीएम पुलकित खरे ने ऑनलाइन समीक्षा की। शारदा और देवहा नदी से सटे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की समीक्षा की। डीएम ने राजस्व, कृषि, पुलिस, जल निगम, कृषि, पूर्ति, विद्युुत, सिंचाई, नगरपालिका, पशु चिकित्सा, स्वास्थ्य, विभाग के अधिकारियों से तैयारियों को जाना। साथ ही समस्त काम समय से पूरे कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने निर्देश दिए कि ड्यूनी डैम, बनबसा बैराज से पिछले सालों की तरह शारदा नदी और देवहा नदी में छोड़े जाने वाले पानी की प्रतिदिन एसडीएम को जानकारी दी जाए। बाढ़ से बचाव को चल रहे निर्माणाधीन परियोजनाओं को समय से गुणवत्तापूर्वक पूरा कराएं। बाढ़ चौकियों पर समस्त व्यवस्थाएं रहें।
विज्ञापन

समस्त एसडीएम अपने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में गोताखोर, नाव की व्यवस्था पहले से करके रखें। संभ्रांत नागरिकों के नाम नंबर भी जुटा लें। ताकि आपातकालीन स्थिति में मदद ली जा सके। लेखपालों से प्रतिदिन क्षेत्रों का भ्रमण कराया जाए। ग्राम प्रधानों से नियमित वार्ता की जाए। बाढ़ प्रभावित गांवों में ढीले तार और टूटे पोल को भी अभी से सही करा लें। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed