{"_id":"60144a5c8ebc3e32a623e900","slug":"civic-amenities-pilibhit-news-bly435416027","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत की रखवाली कर रहे किसान को सांड़ ने हमला कर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत की रखवाली कर रहे किसान को सांड़ ने हमला कर मार डाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला (पीलीभीत)। चार दिन के भीतर सांड़ के हमले में दूसरी मौत हो गई। बृहस्पतिवार देर शाम खेत की रखवाली कर रहे किसान को सांड़ ने पटककर घायल कर दिया। इलाज के दौरान घर पर उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना गजरौला क्षेत्र के गांव घियोना निवासी 55 वर्षीय किसान कालीचरन पुत्र रेवाराम का खेत गांव के बाहर की तरफ है। बृहस्पतिवार देर शाम वह खेत की रखवाली कर रहे थे। इस बीच छुट्टा सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। पीछे से आए सांड़ ने उन्हें उठाकर पटक दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर आसपास के खेतों पर काम कर रहे ग्रामीण जुटे और लाठी फटकार कर सांड़ को भगाया। घटना की सूचना मिलने पर परिवार वाले भी आ गए। आनन-फानन में किसान को निजी चिकित्सक से दवा दिलाकर घर ले गए। इसके बाद भी हालत बिगड़ती चली गई। रात करीब 11 बजे जिला अस्पताल ले जाने की तैयारी चल रही थी कि किसान ने दम तोड़ दिया। शुक्रवार को सूचना पुलिस को दी गई। इंस्पेक्टर जयप्रकाश ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। उधर, घटना के बाद परिवार में चीख पुकार मची रही। मृतक के पांच पुत्र जोगराज, ओमप्रकाश, प्रसादीलाल, गोकरनलाल, प्रेमपाल और एक बेटी शारदा सभी विवाहित हैं। पति की मौत के बाद पत्नी ओमवती का भी रो-रोकर बुरा हाल रहा।