फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

शहर कई इलाकों की गुल रही बिजली, उपभोक्ता परेशान

Fri, 22 Jan 2021 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
पीलीभीत। बिजली संकट से शहरवासियों को निजात नहीं मिल रही है। एक बार फिर खराबी के नाम पर कई इलाकों में बिजली गुल रही। उपभोक्ता परेशान रहे। देर शाम तक बिजली आती-जाती रही।
विज्ञापन

गैस चौराहा के पास एक फेस बंद होने से कई घरों की बिजली गुल रही। लोग बिजली आने का इंतजार करते रहे, लेकिन बाद में उन्हें फाल्ट होने की जानकारी हुई। टीम भेजकर फाल्ट ठीक करने के बाद सप्लाई चालू कराई गई। इसके बाद फाल्ट के बाद मोहल्ला नई बस्ती, काला मंदिर, उपाधि कॉलेज रोड समेत आसपास के इलाकों की बिजली चली गई। यहां भी मरम्मत के बाद सप्लाई सुचारु कर दी गई। मगर उसके बाद भी देर शाम तक बिजली की आंख मिचौली चलती रही। उधर, टनकपुर हाईवे पर पेड़ की छटनी कराई जा रही थी। इस दौरान बिजली सप्लाई बंद रही। अशोक कॉलोनी, निरंजनकुंज, एकता नगर, गांधी स्टेडियम रोड पर बिजली शाम को गुल रही। बाद में इसे चालू किया गया। एसडीओ अतुल कुमार ने बताया कि मामूली फाल्ट पर कुछ जगह सप्लाई में दिक्कत आई थी। गौहनिया चौराहा पर पेड़ की छटनी कराने के दौरान सप्लाई बंद रखी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed