{"_id":"5f95c9308ebc3e9b7965ad59","slug":"civic-amenities-pilibhit-news-bly4246777131","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान की तौल नहीं होने पर क्रय केंद्र प्रभारी को जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान की तौल नहीं होने पर क्रय केंद्र प्रभारी को जेल
विज्ञापन
बिलसंडा में सेंटर का निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारी
- फोटो : PILIBHIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलसंडा (पीलीभीत)। गांव घनश्याम की उपमंडी में क्रय केंद्र समय पर न खोलने और किसानों के धान को तौलने से इनकार करने वाले क्रय एजेंसी एनसीसीएफ के क्रय केंद्र प्रभारी पर एसडीएम ने रिपोर्ट दर्ज करा दी। शांतिभंग में चालान कर जेल भेज दिया गया।
रविवार को मंडी में एसडीम राकेश गुप्ता, सीओ लल्लन सिंह और एआर कोऑपरेटिव ने छापा मारा। उन्हें धान की तौल होती नहीं मिली। मंडी के चारों क्रय केंद्र प्रभारियों ड्यूटीरत लेखपालों की जमकर फटकार लगाई। एसडीएम ने मौके पर एक केंद्र प्रभारी को बुलाकर धान न तौलने का कारण पूछा तो केंद्र प्रभारी ने कहा कि किसान धान में चरखा नही लगा रहे। धान गंदा है। इस बात पर किसान विरोध करने लगे। एसडीएम ने धान के ढेर को देखा और मजदूर से इसके बारे में पूछा। मजदूर ने कहा कि किसान चरखा लगाने से नही मना कर रहे हैं। इसी बीच दो किसान रामसिंह निवासी तिलसंडा हसौआ और बलविंदर निवासी मरौरीखास ने केंद्र प्रभारी पर अभद्रता, पावती रसीद न देने का आरोप लगाया, जिस पर प्रभारी ने एसडीएम और सीओ के सामने किसानों से कहा कि जो कार्रवाई करानी है, करा दो। नाराज होकर एसडीएम ने केंद्र प्रभारी को तत्काल पुलिस बुलाकर गिरफ्तार करा दिया और लेखपाल से तहरीर देने को कहा। लेखपाल शिशुपाल की तहरीर पर केंद्र प्रभारी जगेश मिश्रा पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।