फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   civic Amenities

नौगवा पकडिय़ा को नगर पंचायत बनाने की अधिसूचना जारी

Thu, 16 Jan 2020 09:47 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 09:47 PM IST
विज्ञापन
civic Amenities
पीलीभीत। कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद शासन ने ग्राम पंचायत नौगवां पकड़िया को नगर पंचायत बनाने की अधिसूचना जारी कर दी है। इधर, अब अफसर अग्रिम रणनीति बनाने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

शहर से सटी करीब 30 हजार की आबादी वाली ग्राम पंचायत को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने की मांग तत्कालीन सपा सरकार में उठाई गई थी। 17 हजार वोटर वाली इस ग्राम पंचायत में कहने को तो मंडी समिति, चार राष्ट्रीयकृत बैंकें, पुलिस चौकी, तीन सरकारी स्कूल, तीन मदरसे और करीब पांच प्राइवेट स्कूलों के साथ ग्राम पंचायत में 90 छोटी- बड़ी आरसीसी सड़कें हैं, लेकिन इतना सबकुछ होने के बाद भी इसकी स्थिति गांव से भी बदतर बनी हुई है। इसको लेकर यहां की जनता लगातार मांग उठाती आ रही थी। इधर आपत्ति निस्तारण के बाद लखनऊ में 31 दिसंबर को हुई कैबिनेट की बैठक में नौगवां पकड़िया को नगर पंचायत का दर्जा दिए जाने की अनुमति शासन ने दी थी। इसके बाद अब शासन ने नौगवां पकड़िया को नगर पंचायत बनाने की अधिसूचना भी जारी कर दी। इसको लेकर अब स्थानीय अफसर अग्रिम कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों के आदेश का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

शासन ने नौगवा पकडिय़ा को नगरपंचायत बनाने की अधिसूचना जारी कर दी है। इस मामले में अब उच्चाधिकारियों के आदेश के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
- देवेंद्र प्रताप मिश्र, एडीएम, न्यायिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed