फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

खातों में नहीं आई सम्मान राशि, किसानों का फूटा गुस्सा

Tue, 01 Oct 2019 10:05 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 10:05 PM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
पीलीभीत। खातों में सम्मान राशि नहीं पहुंचने पर सोमवार को तमाम किसान उपकृषि निदेशक कार्यालय में जानकारी करने पहुंचे। एक घंटा खड़े रहने के बाद भी कोई समस्या का समाधान न हुआ तो उनका गुस्सा फूट पड़ा। सभी हंगामा करने लगे। गुस्साएं किसान गांधी सभागार में डीएम की अध्यक्षता में बैठक होने का पता चलने पर डीएम से मिलने की जिद पर अड़ गए। बाद में किसी तरह सिटी मजिस्ट्रेट ने किसानों को समझाकर शांत किया।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से वंचित किसान सोमवार को कृषि उपनिदेेशक कार्यालय में जानकारी करने के लिए पहुंचे। किसानों का कहना था कि रजिस्ट्रेशन कराने के बाद भी विभाग की लापरवाही के कारण किसानों के खाते में सम्मान निधि नहीं पहुंच रहीं है। सोमवार को जानकारी करने पहुंचे किसानों को जब घंटों खड़ा होने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला और न ही समस्या का समाधान हो सका, तो किसानों का धैर्य जवाब दे गया । कृषि विभाग की और से डॉटा फीडिंग में बरती लापरवाही से योजना का लाभ नही मिलने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। गुस्साए किसान गांधी सभागार में डीएम का घेराव करने पहुंच गए। इस बीच सिटी मजिस्ट्रेट ऋतु पुनिया भी मौके पर पहुंच गईं। किसानों से बातचीत कर उनकी समस्या का शीघ्र निदान करने की बात कही। तब जाकर किसान शांत हुए। इधर, कृषि उपनिदेशक यशराज सिंह कहना है कि ब्लॉक स्तर पर भी किसान समस्या का समाधान करा सकते है। सभी पात्र किसानों के खाते में शीघ्र धनराशि भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed