{"_id":"5d90f7838ebc3e93bd109742","slug":"civic-amenities-pilibhit-news-bly378216694","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत पर जा रहे ग्रामीण पर मगरमच्छ का हमला, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत पर जा रहे ग्रामीण पर मगरमच्छ का हमला, घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। नहरों से निकलकर नालों में पहुंचे मगरमच्छ ग्रामीणों के लिए खतरा बन गए हैं। रविवार सुबह खेत पर जाते समय एक ग्रामीण को नाले में मौजूद मगरमच्छ ने हमलाकर घायल कर दिया। वह किसी तरह मगरमच्छ से खुद को छुड़ाने बाद गांव पहुंचा। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बरसात के चलते नहरों में पानी का बहाव अधिक है। इससे मगरमच्छ नहरों से निकलकर तालाबों व नालों में पहुंच रहे हैं। अमरिया क्षेत्र में मगरमच्छ की सक्रियता पूर्व से जारी है। रविवार सुबह अमरिया क्षेत्र के नगरिया कॉलोनी निवासी मधु कुमार अपने खेत पर फसल देखने जा रहे थे। उन्हें खेत पर जाने के लिए एक नाला पार करना पड़ता है। मधु के मुताबिक वह जैसे ही नाले के नजदीक पहुंचे तभी उन पर नाले में मौजूद मगरमच्छ ने हमला कर दिया। मधु ने झटका देकर किसी तरह खुद को मगरमच्छ की पकड़ से छुड़ाया। मगरमच्छ के हमले में मधु का पैर घायल हो गया। घर पहुंचने पर उन्हें घायल देखकर ग्रामीणों में खलबली मच गई। फिर मधु को जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती करा दिया गया।