{"_id":"5d8cff9b8ebc3e93cc43fe9a","slug":"civic-amenities-pilibhit-news-bly377822388","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत की पायल बनी राष्ट्रीय फुटबाल टीम का हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत की पायल बनी राष्ट्रीय फुटबाल टीम का हिस्सा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। अलीगढ़ के एसडी इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित प्रदेश फुटबॉल प्रतियोगिता में जिले की पायल वर्मा का राष्ट्रीय टीम के लिए चयन किया गया है।
शहर के वीरांगना अवंतीबाई जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा पायल वर्मा का चयन राष्ट्रीय फुटबाल टीम में हो गया। यह प्रतियोगिता आंध्र प्रदेश में आयोजित होगी। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से 14 सितंबर को शाहजहांपुर में मंडलीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था। इसमें जिला टीम ने भी हिस्सा लिया था और राज्य टीम के लिए के लिए पांच छात्राओं का चयन हुआ था। खेल शिक्षिका अनीता जोशी के नेतृत्व में अलीगढ़ के एसडी इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित राज्य फुटबाल टीम में बरेली मंडल की टीम के रूप में पीलीभीत से पांच बालिका फुटबाल खिलाड़ियों पायल वर्मा, पायल सिंह, वर्षा सरोज, प्रदीप कौर और प्रीति ने भाग लिया। अलीगढ़ में मंडल टीमों से राज्य टीम का गठन हुआ। जहां राष्ट्रीय फुटबाल प्रतियोगिता के लिए बरेली मंडल से पायल वर्मा का चयन किया गया। छात्रा पायल वर्मा आंध्र प्रदेश में होने वाली अंडर 19 बालिका राष्ट्रीय फुटबाल प्रतियोगिता में भाग लेंगी। पायल इससे पूर्व कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपना परचम लहरा चुकी है।