फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

अब गांव पिपरिया संतोष में पहुंचा बाघ तो फैली दहशत

Fri, 27 Sep 2019 02:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
माधोटांडा (पीलीभीत)। जंगल से बाहर आबादी क्षेत्र के निकट बाघ, तेंदुए की चहलकदमी किसानों के लिए दहशत बन गई है। बुधवार रात महोफ रेंज के जंगल से बाहर निकला बाघ माधोटांडा क्षेत्र के पिपरिया संतोष गांव की सीमा में पहुंच गया। गुरुवार सुबह खेतों की ओर पहुंचे ग्रामीणों की पगचिह्नों नजर पर पड़ी तो हड़कंप मच गया। क्षेत्र में बाघ की मौजूदगी होने का शोर मचने लगा। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बाघ के पगचिह्न ट्रेस किए। हालांकि पगमार्क ताजा न होकर बीती रात के बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

टाइगर रिजर्व से बाहर अमरिया, गजरौला व माधोटांडा क्षेत्र के अंतर्गत बाघ, तेंदुए की चहलकदमी कई दिनों से जारी है। इसकी रोकथाम के लिए विभाग की ओर निगरानी कराई जा रही है। इधर माधोटांडा क्षेत्र के अंतर्गत पिपरिया संतोष गांव पड़ता है। यहां तीन साल पहले मानव-वन्यजीव संघर्ष में एक ग्रामीण की जान भी चली गई थी। गांव की सीमा में तीन दिन पूर्व से बाघ की चहलकदमी देखने जाने ग्रामीणों में दहशत है। हालांकि जानकारी होते ही विभागीय स्तर से निगरानी बढ़ा दी गई है, लेकिन रात के समय बाघ खेतों की ओर पहुंच रहे हैं। गुरुवार रात भी जंगल से बाहर निकला बाघ पिपरिया गांव की सीमा में पहुंच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय वनकर्मियों ने जांच पड़ताल की तो खेत के निकट कच्चे मार्ग पर बाघ के पगचिह्न मिले। हालांकि वह ताजा न होकर बीती रात के बताए जा रहे हैं। एसडीओ प्रवीण खरे ने बताया कि क्षेत्रीय वनकर्मियों को निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए है। ग्रामीणों
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed