फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

मिक्स डबल्स टेबल टेनिस के खिताब पर बरेली की टीम का कब्जा

Sat, 21 Sep 2019 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
पीलीभीत। 37वीं अंतर जनपदीय पुलिस बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता (बरेली जोन) का आगाज शुक्रवार को हुआ। एलएच स्टेडियम में होने वाली तीन दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ डीआईजी राजेश कुमार पांडेय को करना था, लेकिन विभागीय बैठक के चलते वह नहीं पहुंच सके। इस पर एसपी मनोज कुमार सोनकर ने किया। खिलाड़ियों से परिचय लेने के साथ ही उनको शपथ दिलाई गई। एसपी, एएसपी रोहित मिश्र और सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने बैडमिंटन का शो-मैच खेला। इसके बाद प्रतियोगिता मैच शुरू हुए।
विज्ञापन

टेबल टेनिस पुरुष टीम चैंपियनशिप का पहला सेमीफाइनल बरेली और बिजनौर के बीच हुआ। इसमें बरेली के नगेंद्र सिंह राठौर, चांद खां की जोड़ी ने बिजनौर के अभिषेक, भूपेंद्र को 11-4, 11-6, 11-3 से हराया। दूसरा मैच पीलीभीत और बदायूं के बीच हुआ। पीलीभीत के विशंबर गिरि, प्रकाश गुप्ता की जोड़ी ने बदायूं के अतुल और मनोज को 11-7, 11-6, 11-8 से शिकस्त दी। अब फाइनल मैच पीलीभीत और बरेली के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन

मिक्स डबल्स टेबल टेनिस प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में बरेली के नगेंद्र सिंह राठौर, कोमल की जोड़ी ने बदायूं के प्रशांत और मधु कश्यप को 11-8, 11-1, 11-7 से हराकर चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। टीम चैंपियनशिप पुरुष बैडमिंटन वर्ग में पहला सेमीफाइनल शाहजहांपुर और मुरादाबाद के बीच खेला गया। इसमें शाहजहांपुर 2-1 से जीती। दूसरे मैच में बिजनौर ने पीलीभीत को 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। टीम चैंपियपशिप महिला बैडमिंटन वर्ग के सेमीफाइनल के पहले मुकाबले में शाहजहांपुर को 2-0 से हराकर मुरादाबाद ने फाइनल में जगह बनाई। प्रतिसार निरीक्षक निरोत्तम सिंह ने संचालन किया। प्रतियोगिता में बरेली जोन के नौ जिलों से टीमें आनी थी, लेकिन सात टीमें ही पहुंची है। संभल और अमरोहा जिले की टीम नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed