फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

हिंदी को बढ़ावा देने का किया आह्वान

Sun, 15 Sep 2019 07:29 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2019 07:29 PM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
पीलीभीत। हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में जिले भर के स्कूल-कॉलेजों में शनिवार को गोष्ठियां और विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। गोष्ठियों के दौरान हिंदी भाषा के प्रचार प्रसार को आगे आने का आह्वान किया गया। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

शहर के इकरा गर्ल्स इंटर कॉलेज में हुए शिक्षक सम्मान समारोह का शुभारंभ विद्या भारती के प्रदेश उपाध्यक्ष करुणाशंकर शुक्ल ने किया। सेवानिवृत्त हुई शिक्षिका नईमा बेगम और एसएन इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य इकबाल हसन खां को सम्मानित किया गया। विद्यालय की शिक्षिका रजनी सक्सेना भी सम्मानित की गईं। विद्या भारती के प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि गुरु का सम्मान सर्वोपरि है। संचालन प्रधानाचार्य अखलाक हसन खां ने किया। अयाज अहमद खां, मुमताज अहमद, आरफा आदि मौजूद रही। स्प्रिंगडेल कॉलेज आफ मैनेजमेंट स्टडीज में एकता की जान है हिंदी देश की शान है विषय पर निबंध प्रतियोगिता हुई। जिसमें डीएलएड और बीएड के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यकारी निदेशक डॉ. हेमंत जगोता ने हिंदी का महत्व बताया। डिवाइन कॉलेज में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ निबंध प्रतियोगिता हुई। निबंध लेखन में झाझन लाल, नैना गुप्ता और अभिमन्यु गंगवार, रेनू राठौर और उपेंद्र कुमार ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। निदेशिका चारू धवन और चेयरमैन आरके धवन ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। चौधरी निहाल सिंह में हिंदी दिवस मनाया गया। यहां प्रबंधक दिग्विजय सिंह, प्रधानाचार्य वीरेशपाल सिंह, पुष्पेंद्र मोहन शुक्ल, जयपाल शर्मा आदि ने विचार व्यक्त किए। ज्ञान इंटर नेशनल स्कूल की दोनों शाखाओं में हिंदी दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्य पूजा छाबड़ा और प्रबंधक देवेंद्र सिंह छाबड़ा ने बच्चों की हिंदी का महत्व बताया। रामलुभाई साहनी में प्राचार्य डॉ. नरेशपाल ने हिंदी दिवस पर अपने विचार व्यक्त किए। ईदगाह स्थित कंपोजिट विद्यालय में इको क्लब के तत्वावधान में हिंदी दिवस पर क्लब प्रभारी वर्षा सक्सेना ने हिंदी दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला। प्रधानाध्यापिका शिवाली सक्सेना ने बच्चों को पुरस्कृत किया। मॉडल प्राइमरी स्कूल पिपरिया अगरू, मॉडल उच्च प्राथमिक विद्यालय बरहा और कैंच, माडल स्कूल टाहपौटा में हिंदी दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं।
विज्ञापन

पूरनपुर। श्रीसांई गर्ल्स डिग्री कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता हुई। विजेताओं को प्रबंधक रजत सक्सेना ने पुरस्कृत किया। स्वामी एजुकेशनल कांप्लेक्स में निबंध, स्लोगन, वाद विवाद प्रतियोगिता हुई। स्थान पाने वाले बच्चों को प्रबंधक गुरभाग सिंह ने सम्मानित किया। गन्ना कृषक महाविद्यालय में हिंदी की प्रवक्ता डॉ. रेखा सिंह और नसरीन वानो ने हिंदी के महत्व पर प्रकाश डाला। प्राचार्य डॉ. सुधीर शर्मा आदि मौजूद रहे। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य संजय कुमार मिश्र ने हिंदी के महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीसलपुर। राजकीय महाविद्यालय में हिंदी दिवस समारोह का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. सुशील सोनी ने किया। प्राध्यापक डॉ. पवन त्रिवेदी हिंदी दिवस का महत्व बताया। शफी डिग्री कॉलेज मेें समन्वयक अनीस बेग, प्राचार्य डॉ. राजेंद्र कुमार आदि ने विचार रखे। निसा गर्ल्स इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य अर्चना तिवारी, आरिफ सैय्यद फरहान, शमन इसरत, आरती गंगवार आदि ने हिंदी दिवस का महत्व बताया। शफी पब्लिक सीनियर सेकेंड्री स्कूल में प्रधानाचार्य सोएब खान आदि ने विचार रखे।

बिलसंडा। राजकीय डिग्री कॉलेज हेमपुर में हिंदी दिवस पर देश की उन्नति में हिंदी भाषा का महत्व विषय पर भाषण प्रतियोगिता हुई। जिसमें दिव्यांशी शुक्ला प्रथम, प्रंशासी द्वितीय और शाल्वी तृतीय स्थान पर रहीं। हैपी ब्लू बर्ड पब्लिक स्कूल में हुई निबंध प्रतियोगिता और सुखदेवी मैमोरियल इंटर कॉलेज आजमपुर में निबंध और भाषण प्रतियोगिता हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed