{"_id":"5d7bdd7f8ebc3e939e46f7d3","slug":"civic-amenities-pilibhit-news-bly375975335","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं बन पा रही बात, आज लोक अदालत का वकील करेंगे बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं बन पा रही बात, आज लोक अदालत का वकील करेंगे बहिष्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। ट्रिब्यूनल जिला जजी/कलक्ट्रेट में वापस लाने की मांग को लेकर वकीलों और प्रशासन के बीच कोई नतीजा नहीं निकल सका है। जिसके चलते आंदोलन लगातार जारी है। कचहरी पर वकीलों का क्रमिक अनशन जारी रहा। शनिवार को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत का भी बहिष्कार करने का भी निर्णय किया गया है।
ट्रिब्यूनल को टीवी टॉवर से हटाकर वापस कलक्ट्रेट/जिला जजी में वापस लाने की मांग वकील कर रहे हैं। इसको लेकर जिले भर के वकील कई दिनों से न्यायिक कार्य नहीं कर रहे हैं। उनका क्रमिक अनशन भी जारी है। बीते दिनों जनपद न्यायाधीश महताब अहमद की मौजूदगी में डीएम वैभव श्रीवास्तव, एसपी मनोज कुमार सोनकर और वकीलों की ट्रिब्यूनल को लेकर चली लंबी वार्ता बेनतीजा साबित हुई थी। इसके अलावा अभी ट्रिब्यूनल के लिए किसी अन्य जगह का भी चयन नहीं हो सका। ऐसे में वकील मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने पर अडिग है। शुक्रवार को भी वकील हड़ताल पर रहे। कचहरी परिसर में प्रदीप गंगवार, सुरेश चंद्र सक्सेना, प्रेम सिंह, सियाराम वर्मा, योगेश कुमार अनशन पर बैठे। यहां हुई सभा में संयुक्त बार के अध्यक्ष रामऔतार रस्तोगी, सचिव साबिर हुसैन अंसारी, सेंट्रल बार अध्यक्ष शिव शर्मा, सचिव एसएम उरूज सिविल बार अध्यक्ष स्नेहलता तिवारी ने कहा कि शनिवार को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत का वकील बहिष्कार करेंगे। लोक अदालत में न्यायिक कार्य नहीं किया जाएगा। इसके अलावा 16 सितंबर को भी हड़ताल एवं क्रमिक अनशन जारी रहेगा। इधर, आंदोलन को गति देने के लिए वकीलों की ओर से एक प्रतिनिधिमंडल बरेली और शाहजहांपुर गया। वहां पर प्रतिनिधिमंडल ने गैर जनपद के वकीलों से भी अपनी इस मांग को लेकर चल रहे आंदोलन में समर्थन मांगा।