फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

नगर पंचायत की जगह पर धार्मिक आयोजन के विवाद को अफसरों ने निपटाया

Thu, 12 Sep 2019 02:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2019 02:35 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
पीलीभीत। विवादित जमीन पर धार्मिक आयोजन की अनुमति के लिए इंस्पेक्टर के रिपोर्ट न लगाने पर गुस्साए लोगों ने थाने का घेराव कर हंगामा किया। इसके बाद जाकर एसडीएम से शिकायत की। विवाद का पता लगने पर डीएम और एसएसपी ने दोनों पक्षों के बीच बातचीत कराने के बाद समझौता करा दिया। तय हुआ कि नगर पंचायत की विवादित जमीन पर दोनों पक्षों के आयोजन होंगे। इनमें एक पक्ष के आयोजन साल में केवल दो बार होंगे।
विज्ञापन

बरखेड़ा कस्बे में नगर पंचायत की जमीन पर मोहर्रम का मेला लगा था। पिछले साल ईद मिलादुन्नबी के मौके पर की गई सजावट का दूसरे पक्ष के लोगों ने विरोध किया था। तभी से नगर पंचायत की इस जमीन पर आयोजनों को लेकर विवाद चल रहा था। मोहर्रम से पहले एसडीएम सौरभ दुबे व सीओ प्रवीण मलिक ने दोनों पक्षों के बीच सहमति बनाने की कोशिश की थी, लेकिन नाकाम रहे। विवाद को देखते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों के कुछ लोगों को मुचलका पाबंद किया था।
विज्ञापन

दो दिन पहले एक पक्ष के लोगों ने नगर पंचायत की विवादित जमीन पर देवी जागरण कराने की अनुमति के बीसलपुर एसडीएम को आवेदन दिया था। उन्होंने आयोजन को लेकर थाना पुलिस से आख्या मांगी। मगर विवाद की वजह से इंस्पेक्टर बृज किशोर मिश्र ने अपनी रिपोर्ट नहीं लगाई। इसका पता लगने पर गुस्साए कुछ लोग इकट्ठे होकर थाने जा पहुंचे और नाराजगी जताते हंगामा शुरू कर दिया। कुछ देर बाद वहां से सभी लोग जाकर एसडीएम बीसलपुर से मिले। एसडीएम ने इसकी जानकारी डीएम को दी। इस पर दोपहर को डीएम वैभव श्रीवास्तव, एसपी मनोज कुमार सोनकर, एडीएम अतुल सिंह, एएसपी रोहित मिश्र, एसडीएम सौरभ दुबे, सीओ प्रवीण मलिक बरखेड़ा जा पहुंचे। डीएम एसएसपी ने मौका मुआयना करने के बाद चीनी मिल गेस्ट हाउस में दोनों पक्षों को साथ बैठाकर बातचीत की। इसमें दोनों पक्षों से जिम्मेदार लोगों को भी बुलाया गया। बरखेड़ा विधायक किशनलाल राजपूत और चेयरमैन पति व पूर्व चेयरमैन हाजी जमील अहमद भी मौजूद रहे। बातचीत के बाद दोनों पक्षों के बीच आयोजनों को लेकर सहमति बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत की जगह पर मोहर्रम का मेला लगता था और ईद मिलादुन्नबी भी मनाई जाती है। इसी जमीन पर दूसरे पक्ष के लोगों के साल में दो आयोजन करने की सहमति बन गई है। अगर कोई व्यक्तिगत कार्यक्रम करता है तो उसे निर्धारित शुल्क देना होगा। 13 सितंबर को इसी जमीन पर देवी जागरण के लिए अनुमति मांगी गई है, जो जल्द मिल जाएगी। इसके लिए सहमति अधिकारियों ने दे दी है।

किशनलाल राजपूत, विधायक बरखेड़ा
नगर पंचायत की जगह पर जागरण की अनुमति मांगी गई थी। इसको लेकर डीएम-एसपी समेत कई अफसर जमीन का भौतिक सत्यापन करने पहुंचे थे। चूंकि जमीन किसी एक पक्ष की नहीं है। जमीन नगर पंचायत की है, इसलिए दूसरे पक्ष के लोगों को वहां पर आयोजन से मना नहीं किया जा सकता। इसी बात पर निर्णय किया गया है।
- प्रवीण मलिक, सीओ बीसलपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed