फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

ओवरलोड से होते रहे फाल्ट, शहर के कई इलाकों की गुल रही बिजली

Thu, 12 Sep 2019 02:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2019 02:35 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
पीलीभीत। फाल्ट के चलते पैदा हो रहा बिजली संकट दूर होने का नाम नहीं ले रहा है। मोहर्रम पर दिन भर बिजली किल्लत से जूझे शहर वासियों को मंगलवार रात भी राहत नहीं मिल सकी। ओवरलोड के चलते फाल्ट होते गए और बिजली सप्लाई ठप रही। दूसरे दिन बुधवार को भी कई इलाकों में दिक्कत आने से बिजली का संकट बना रहा। विभागीय अधिकारी टीमें लगाकर सुधार करने का हवाला देकर साख बचाते रहे।
विज्ञापन

शासन से भले ही जिला मुख्यालय को 24 घंटे बिजली सप्लाई देने का दावा किया जाए, लेकिन बेपटरी बंदोबस्त के चलते हालात सुधरने वाले नहीं दिखाई दे रहे। जर्जर संसाधन शासन-प्रशासन स्तर से बिजली के दावों को पलीता लगा रहे हैं। मंगलवार को मोहर्रम के मौके पर दिन में ताजियों के जुलूस को लेकर बिजली सप्लाई बंद रही। रात नौ बजे इसको शुरू किया गया। इसके कुछ देर बाद ही गड़बड़ी सामने आने लगीं। आवास विकास, खुदागंज, खकरा, कमल्ले चौराहा, शरीफ खां चौराहे पर ओवरलोड के चलते फाल्ट हो गए। जिससे बिजली ठप पड़ गई। गुस्साए लोग नकटादाना सब स्टेशन पर पहुंचे और शिकायत की। जिसके बाद पावर कॉरपोरेशन की टीम मौके पर पहुंची और सुधार करा दिया गया। करीब दो घंटे तक सप्लाई बाधित रही। कुछ देर चलने के बाद कमल्ले चौराहे पर दोबारा फाल्ट हो गया। इसके अलावा केंद्रीय विद्यालय और जिला अस्पताल फीडर में इंसुलेटर में खराबी आने से व्यवस्था चरमरा गई। निरंजनकुंज कॉलोनी में ओवरलोड के चलते केबल जल गई। ऐसे में आसपास के कई इलाके अंधेरे में डूब गए। इसका जैसे-तैसे पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों ने टीम भेजकर सुधार कराया। वहीं दूसरे दिन बुधवार दोबारा दिक्कत आना शुरू हो गई। मोहल्ला छोटा खुदागंज में ट्रांसफार्मर के करंट की चपेट में आकर एक पशु की मौत हो गई। सूचना मिलने पर नकटादाना फीडर की सप्लाई बंद करा दी गई, जिसको सुधार के बाद सुचारू कराया गया। इसके अलावा मोहल्ला आसफजान, डोरीलाल, साहूकारा, मोहतसिम खां, लाल रोड समेत कई इलाकों में लो-वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या मुसीबत बनी रही। नतीजतन बिजली सप्लाई बाधित रहने से पेयजल संकट का भी सामना भी लोगों को करना पड़ा।
विज्ञापन

दरअसल, मंगलवार को दिन भर सप्लाई बंद रखी गई थी। रात जब इसको शुरू किया तो अचानक सभी जगह लोड शुरू हो गया। इसी में ओवरलोड के चलते कई इलाकों में फाल्ट हो गए थे। उनका सुधार कराने के लिए सब स्टेशन से सप्लाई बंद की गई थी। सभी स्थानों पर सुधार कार्य पूरा हो गया है। अब कहीं कोई दिक्कत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अतुल कुमार, एसडीओ टाउन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed