{"_id":"5d76933c8ebc3e017941e110","slug":"civic-amenities-pilibhit-news-bly37546017","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज के अधिकृत ढाबा भी चेक करेंगे निगम के अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज के अधिकृत ढाबा भी चेक करेंगे निगम के अफसर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। रोडवेज बसों के रास्ते में रुकने वाले अधिकृत ढाबों एवं रेस्टोरेंट पर भी परिवहन निगम के अधिकारी नजर रखेंगे। अधिकृत रेस्टोरेंट और ढाबों पर साफ सफाई के साथ रेट लिस्ट का निरीक्षण कर यात्रियों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी लेंगे। जिन अधिकृत ढाबों और रेस्टोरेंट पर व्यवस्था खराब मिलेगी उनका अनुबंध निरस्त कर दिया जाएगा।
सुरक्षित सफर और बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के लिहाज से उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने यात्रियों के खाने पीने का सामान खरीदने के लिए कुछ रेस्टोरेंट और ढाबे अधिकृत कर रखे हैं। जहां सफर के दौरान रोडवेज बसें रोकी जाती हैं। प्रबंध निदेशक डॉ. राजशेखर के जारी निर्देश के अनुसार रोडवेज बसों को चेक करने वाले अधिकारी निगम द्वारा अधिकृत कैंटीन, स्टॉलों, ढाबा एवं प्लाजा को भी चेक करेंगे। यहां से लंबे रूट की रोडवेज बसें रास्ते में निगम के परिक्षेत्र में पांच अधिकृत ढाबा, रेस्टोरेंट एवं फूड प्लाजा हैं। जहां यात्री नाश्ता, दोपहर और रात का खाना भी खाते हैं। इन ढाबों एवं रेस्टोरेंट पर निगम के अधिकारी व्यवस्था का निरीक्षण करने के साथ ही साफ सफाई देखेंगे। व्यवस्थाओं में कमी पाए जाने पर अनुबंध निरस्त किया जाएगा। इसके अलावा एमडी ने बस स्टेशन, रोडवेज की कार्यशालाओं, कार्यालय भवनों एवं परिसर में सफाई रखने के निर्देश दिए हैं। 30 सितंबर तक इसकी रिपोर्ट भी मांगी गई है।
.