{"_id":"5d700a778ebc3e93c125f23a","slug":"civic-amenities-pilibhit-news-bly3748534145","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्य में सुधार न करने वाले अफसरों पर होगी सख्त कार्रवाई: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्य में सुधार न करने वाले अफसरों पर होगी सख्त कार्रवाई: डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। लगातार गिर रहे स्वास्थ्य विभाग के ग्राफ को ऊपर उठाने के लिए डीएम एक्शन में हैं। बुधवार को गांधी सभागार में आयोजित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में खास तौर से स्वास्थ्य विभाग के अफसर डीएम के निशाने पर रहे। समीक्षा बैठक में डीएम ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कार्यक्रमों की धीमी प्रगति पर नाराजगी जाहिर कर प्रभारी सीएमओ को अपने कामों में सुधार लाने की चेतावनी दी। सरकारी एंबुलेंस की इमरजेंसी सेवाओं की भी हकीकत परखी।
डीएम ने चौराहों पर एंबुलेंस खड़ी करने के सख्त निर्देश दिए। निमार्णाधीन पीएचसी का कार्य पूर्ण कर हैंडओवर करने की बात कही। पेयजल योजना की समीक्षा के दौरान चंदोई में पावर कनेक्शन के संबंध में अधिशासी अभियंता विद्युत को तत्काल कनेक्शन उपलब्ध कराने और लोक निर्माण विभाग के अफसरों को निमार्णाधीन सड़कों को बरसात समाप्त होने पर शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। डीएम ने प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, स्वयं सहायता समूह, 181 महिला हेल्पलाइन, मनरेगा, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, किसान पारदर्शी योजना, कन्या सुमंगला योजना, विकलांग पेशन, छात्रवृत्ति आदि योजनाओं की भी प्रगति समीक्षा की। बैठक में सीडीओ रमेश चंद्र पांडेय, प्रभारी सीएमओ डॉ. अश्वनी गुप्ता, डीडीओ योगेंद्र पाठक, डीसी मनेरगा मृणाल सिंह समेत कई जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।