{"_id":"5d6c07f58ebc3e01656e74ef","slug":"civic-amenities-pilibhit-news-bly374469167","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में बांसुरी उद्योग होगा और विकसित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में बांसुरी उद्योग होगा और विकसित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। एक जिला-एक उत्पाद योजना को बढ़ावा देने के लिए रविवार को गांधी स्टेडियम रोड स्थित गांधी प्रेक्षागृह में एक सेमिनार हुई। इसमें केंद्रीय सामाजिक न्याय व अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास अठावले मुख्य अतिथि रहे।
राज्यमंत्री अठावले ने कहा कि योजना शुरू करने का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक जिले में उत्पाद बढ़ाना है। सेमीनार में फॉर ऑल संस्था की चेयरमैन सोनिया गुरगानी ने कहा कि यूपी के ग्रामीण क्षेत्रों में वंचितों को सशक्त बनाने के लिए संस्था की ओर से सितारा परियोजना शुरू की गई है। इसके माध्यम से महिलाओं को कढ़ाई, मेंहदी कला, शिल्प आदि के तहत प्रशिक्षण दिया जा रहा है। डीएम वैभव श्रीवास्तव ने कहा कि बांसुरी उद्योग जिले की पहचान बनेगा। सरकार की ओडीओपी योजना से बांसुरी उद्यमियों को बढ़ावा मिला है।
सेमीनार के बाद देर शाम पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में प्रेसवार्ता के दौरान राज्यमंत्री ने कहा कि यूपी में अनुसूचित जातियों का आरक्षण कोटा बढ़ाया जाना चाहिए। इससे कई दलों के बीच मनमुटाव दूर हो जाएगा। कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने, तीन तलाक पर बिल लाने समेत कई मामलों में केंद्र सरकार की तारीफ की। सेमिनार का आयोजन कराने वाली संस्था की चेयरमैन की प्रशंसा करते हुए कहा कि संस्था देशभर के ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार की कई योजनाओं में सहयोग कर रही है। इसी के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं में प्रतिभाएं निखरेंगी।