{"_id":"5d6c07f68ebc3e01586ee7d6","slug":"civic-amenities-pilibhit-news-bly3744546128","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलस्तर बढ़ने से गभियाम में शुरू हुआ कटान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलस्तर बढ़ने से गभियाम में शुरू हुआ कटान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गभिया सहराई/पीलीभीत। पहाड़ों पर हो रही बारिश के चलते शनिवार रात शारदा नदी का जलस्तर एक बार फिर बढ़ गया। जिसके चलते नदी ने गभिया सहराई में कटान पुन: शुरू कर दिया है। कटान कर रही नदी करीब आधा दर्जन घरों के नजदीक पहुंच रही है। कटान की स्थिति देख ग्रामीणों की धड़कने बढ़ गई हैं।
इस बार शारदा नदी की स्थिति पूर्व की अपेक्षा काफी सामान्य है। इस बार पानी का डिस्चार्ज भी एक लाख तक ही पहुंच सका है। नेपाल की ओर से प्रवेश के बाद भारतीय क्षेत्र के नौजल्हा, गभिया सहराई, रमनगरा क्षेत्र में नदी की चौड़ाई काफी अधिक है। जिसके चलते जलस्तर बढ़ने के बाद भी नदी का विकराल रूप धारण नहीं करती है। इधर गभिया सहराई इलाके के कुछ स्थानों पर नदी कटान कर रही है। जलस्तर कम होने पर पूर्व में कटान रुक गया था। शनिवार को नदी में पानी का बहाव बढ़ने से एक बार फिर कटान शुरू हो गया। गभिया सहराई क्षेत्र में नदी किनारे रह रहे मंटू मजूमदार, गौरंग मजूमदार, निमाई मजूमदार, सपन राय समेत करीब छह दर्जन घर नदी के मुहाने पर आ गए है। कटान जारी रहा तो किसानों के घर नदी में समा जाएंगे। सहायक अभियंता ध्रुव नारायण ने बताया कि बाढ़ खंड के क्षेत्र में कटान की कोई स्थिति नहीं है। कटान प्रभावित क्षेत्र में बाढ़ नियंत्रण कार्य करा दिए गए है।