{"_id":"5d6d5c408ebc3e013c6ca15f","slug":"civic-amenities-pilibhit-news-bly374446756","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन की दुकान पर केरोसिन भी ई-पॉस मशीन से मिलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन की दुकान पर केरोसिन भी ई-पॉस मशीन से मिलेगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। शासन ने कालाबाजारी रोकने को कोटेदारों पर लगाम कस दी है। राशन की दुकानों पर पांच सितंबर से केरोसिन ई-पॉस मशीन किया जाएगा।
खाद्य आयुक्त ने जिलापूर्ति अधिकारी को भेजे पत्र में कहा है कि पांच सितंबर से प्रस्तावित केरोसिन वितरण व्यवस्था में बदलाव किया गया है। आयुक्त ने कहा है कि केरोसिन (मिट्टी का तेल) वितरण ई-पॉस मशीन से होगा। इसके लिए ई-पॉस मशीनों के सॉफ्टवेयर में तकनीकी परिवर्तन किया गया है। डीएसओ एपी सिंह ने बताया कि खाद्य आयुक्त का पत्र मिला है। जिले में 888 राशन की दुकानें हैं। अब तक राशन की दुकानों पर ई-पाँस मशीन से दिया जाता था। मिट्टी तेल के वितरण के लिए रजिस्टर अलग से बनाना पड़ता था। उन्होंने कहा कि मशीनों से केरोसिन वितरण होने पर रिकार्ड सुरक्षित रहेगा। गड़बड़ी नहीं की जा सकेगी। उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्र में लागू राशन कार्ड पोर्टेबल शॉप सुविधा में केवल राशन मिलेगा। मूल दुकान से खरीदारी करने पर दोनों आइटम मिलेंगे। ब्यूरो