{"_id":"5d6abb5d8ebc3e93c202a0a6","slug":"civic-amenities-pilibhit-news-bly3743114144","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मचारी संघ ने दूसरे दिन भी दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई कर्मचारी संघ ने दूसरे दिन भी दिया धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। सफाई कर्मचारी संघ का बारह सूत्री मांगों को लेकर नगर पालिका परिसर में चल रहा धरना शनिवार को दूसरे भी जारी रहा। इस दौरान बीज प्रमाणीकरण संस्था की सदस्य/ दर्जा राज्य मंत्री रेखा वर्मा के समक्ष दोनों संगठनों की समस्याएं सुनीं, लेकिन दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप ही लगाते रहे। वार्ता बेनतीजा ही रही।
बैकलाग कर्मचारियों की उनके मूल पदों पर वापसी समेत 12 सूत्री मांगों को लेकर सफाई कर्मचारी संघ ने दूसरे दिन भी नगर पालिका परिसर में धरना दिया। धरने पर कमला देवी, भागवती देवी, प्रेमवती, शारदा, विक्की, रिंकू बाल्मीकि, जिलाध्यक्ष रामबाबू बाल्मीकि, धर्मपाल, शिवशंकर, संजीव कुमार, राजीव कुमार, मोहित बाबू आदि बैठे। इधर, राष्ट्रीय कर्मचारी संगठन के राष्ट्रीय महासचिव विकास बाल्मीकि के आग्रह पर जनपद दौरे पर आई दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रेखा वर्मा नगर पालिका में पहुंची। यहां उन्होंने पालिकाध्यक्ष के कार्यालय में बैठकर सफाई कर्मचारी संघ और सफाई मजदूर संघ के पदाधिकारियों की समस्याओं को सुना, लेकिन दोनों संगठन के पदाधिकारी एक दूसरे पर आरोप लगाते रहे। इस दौरान दर्जा राज्यमंत्री ने ईओ को स्थानीय स्तर की समस्याओं का निस्तारण कराने के निर्देश दिए। हालांकि वार्ता बेनतीजा ही रही। इस मौक पर पालिकाध्यक्ष विमला जायसवाल, पूर्व चेयरमैन प्रभात जायसवाल, ईओ निशा मिश्रा समेत दोनों संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
राष्ट्रीय कर्मचारी संगठन ने दर्जा राज्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
राष्ट्रीय कर्मचारी संगठन के प्रदेश सचिव अभिषेक महाजन और जिलाध्यक्ष जग्गोदेवी ने दर्जा राज्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर बताया कि पालिका में बजट के अभाव के चलते सेवानिवृत्त और ठेका सफाई कर्मियों का भुगतान न होने की बात कही। जिस पर दर्जा राज्यमंत्री ने मुख्यमंत्री से मिलकर पालिका को वित्तीय सहायता दिलवाने का आश्वासन दिया।