फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

जल्द ही पानी की शाहखर्ची पर लगेगी रोक

Sat, 31 Aug 2019 01:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
पीलीभीत। जिले का जलस्तर साल दर साल गिरता जा रहा है। वजह है शहर के अधिकतर घरों और औद्योगिक क्षेत्रों में सबमर्सिबल पंपों से पानी का अंधाधुंध दोहन। नगरपालिका के पास पानी की इस शाहखर्ची पर लगाम लगाने का कोई फार्मूला नहीं है, लेकिन अब इस पर लगाम लगने वाली है। सरकार जल्द ही सबमर्सिबल पंप लगाने पर लाइसेंस लेना अनिवार्य करने जा रही है और यह लाइसेंस तब मिलेगा, जब संबंधित भवन में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाया गया हो।
विज्ञापन


शहर में सबमर्सिबल पंपों से होता है पानी का दोहन
जलकल विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो ढाई लाख की आबादी वाले इस शहर में करीब 14 हजार उपभोक्ता हैं। पालिका के टैक्स अनुभाग के मुताबिक करीब 35 कार्मिशियल उपभोक्ता है, जिसमें अस्पताल, नर्सिंगहोम और होटल आते हैं। इसके विपरीत इनकी संख्या काफी अधिक है जो सबमर्सिबल पंपों से अंधाधुंध पानी को दोहन करते हैं।
विज्ञापन


गांव देहात में होती है पानी की बेहिसाब बरबादी
ग्रामीण इलाकों में नहरों और ट्यूबवेल के माध्यम से सिंचाई होती है। नलकूप विभाग के मुताबिक जिले मेें 134 नलकूप हैं, लेकिन जिले में कितने पंपिंग सेट हैं, इसकी जानकारी जिम्मेदारों को नहीं है। एक-एक पंपिंग सेट से हर साल हजारों गैलन लीटर पानी खींचा जाता है, लेकिन इस दोहन का कोई हिसाब किताब नहीं है। कृषि संपन्न जिले में खेतों में जरूरत से ज्यादा पानी खर्च किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द ही सबमर्सिबल पंप का लाइसेंस होगा अनिवार्य
सरकार अब अंधाधुंध हो रहे जलदोहन पर गंभीर नजर आ रही है। वह बिना अनुमति सबमर्सिबल पंप या बोरिंग पर रोक लगाने जा रही है। यह लाइसेंस तब मिलेगा जब रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगा होगा। लापरवाही पर जुर्माने के साथ सजा का प्रावधान रखा गया है। इस बात की जानकारी लखनऊ में हुई एक पत्रकार वार्ता में जलशक्ति मंत्री ने दी थी।


जिले में पानी की स्थिति ब्लॉक/पानी का लेवल
बीसलपुर-11.25 फुट, बरखेड़ा-11 फुट, पूरनपुर-10 से 11 फुट, बिलसंडा/10.50 से 11 फुट, अमरिया-13 फुट, ललौरीखेड़ा-10.50 से 11 फुट, मरौरी-9 फुट

औद्योगिक क्षेत्रों में सबमर्सिबल पंप से जल दोहन करने वालों पर यहां अंकुश लगाने का कोई प्रावधान नहीं है। अभी सबमर्सिबल पंप पर रोक संबंधी कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। यदि ऐसा कोई शासनादेश जारी होता है तो उस पर अमल किया जाएगा।
- निशा मिश्रा, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed