फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Civic Amenities

सात दिन में टी-प्वाइंट पर बनवाएं स्पीड ब्रेकर, वरना होगी कार्रवाई

Tue, 30 Jul 2019 02:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2019 02:46 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
पीलीभीत। गांधी सभागार में सोमवार को डीएम वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। इसमें बढ़ते सड़क हादसों पर चिंता जताते हुए इनकी रोकथाम पर मंथन किया गया। डीएम ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को सड़कों पर टी-प्वाइंट पर सात दिन के भीतर स्पीड ब्रेकर बनवाने के निर्देश दिए। कहा, अगर किसी टी-प्वाइंट पर हादसा हुआ और वहां ब्रेकर नहीं पाए गए तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

हाईवे एवं मुख्य मार्गों को लेकर डीएम ने कहा कि जहां पर संकरी पुलिया हैं, उन स्थानों पर बोर्ड डिस्प्ले और रिफ्लेक्टर जरूर लगाए जाएं। कोई काम अगर नेशनल हाईवे पर अधूरा पड़ा है तो तत्काल नेशनल हाईवे के अधिकारियों से पत्राचार कर उसमें सुधार के लिए कहा जाए। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा, अगर किसी ब्लैक स्पॉट पर काम नहीं हुआ है, तो उसे मानकों के आधार पर जल्द पूरा कराया जाए। इसमें लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। ब्लैक स्पॉट पर काम कराने के लिए सात दिन का समय दिया। एआरटीओ अमिताभ राय को निर्देश दिए कि वह सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों का अनुपालन कराने के लिए जिले के समस्त थानाध्यक्षों को पत्र के माध्यम से सूचित करें। सख्ती ऐसी की जाए कि अगर थाने के पास से कोई बाइक सवार बिना हेलमेट निकले तो उसका तत्काल चालान हो। एएसपी रोहित मिश्र को निर्देश देते हुए कहा कि बिना हेलमेट किसी भी पंप पर पेट्रोल नहीं दिया जाए, इसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराएं। डीएम ने कहा कि समस्त एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार की कार्यशाला आयोजित कर ऑनलाइन चालान कटाने की जानकारी दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूली बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था के प्रति विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। कहा कि विद्यालयों के वाहनों को स्कूल वाहन अधिनियम के अनुरूप संचालित किया जाए। इसके लिए विद्यालय प्रबंधन को अवगत कराएं, सुधार न होने पर कार्रवाई की जाए। इस मौके पर एडीएम देवेंद्र प्रताप, सिटी मजिस्ट्रेट ऋतु पुनिया, समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed