{"_id":"5d79423a8ebc3e01376a89f6","slug":"civic-amenities-helt-pilibhit-news-bly375823515","type":"story","status":"publish","title_hn":"शासन में सीएमओ कार्यालय के दो लिपिकों का मांगा रिकार्ड, हड़कंप मचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शासन में सीएमओ कार्यालय के दो लिपिकों का मांगा रिकार्ड, हड़कंप मचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। जिला आबकारी अधिकारी के निलंबन के बाद अब स्वास्थ्य विभाग शासन के निशाने पर है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा निदेशक (प्रशासन) डॉ. पूजा पांडे ने सीएमओ कार्यालय में तैनात दो लिपिकों के खिलाफ चल रही लोकायुक्त जांच का रिकार्ड मांगा है। इसके अलावा भ्रष्टाचार के मामले में लिपिक नीरज और नाहिद के खिलाफ एंटी करप्शन की ओर से कराई गई रिपोर्ट का भी ब्योरा मांगा है। डीएम भी सीएमओ कार्यालय का निरीक्षण करने के बाद शासन को कई अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को लिख चुके हैं।
सीएमओ कार्यालय के दो लिपिकों के खिलाफ एनएचएम की नियुक्तियों में गड़बड़ी, हेरा-फेरी और वित्तीय अनियमितता से आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने, सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत पर विभाग की ओर से गोपनीय जांच कराई गई था। इसके बाद निदेशक प्रशासन चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवायें डॉ. पूजा पांडे ने मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन को जांच रिपोर्ट प्रेषित कर कार्रवाई की संस्तुति की। साथ ही इस मामले में लोकायुक्त की जांच आख्या उपलब्ध कराने के सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल को आदेश दिए हैं। इसके अलावा एंटी करप्शन की ओर से कोतवाली में लिपिक नीरज श्रीवास्तव और नाहिद खां के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में दर्ज रिपोर्ट का ब्योरा भी मांगा है। बुधवार को सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने मामले की जानकारी होने पर तत्काल सूचनाएं भेजने की बात कही है।