फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   civcamenities

नहर कटने से गलियों और खेत में भरा पानी, ग्रामीणों ने खुद सुधरा

Sun, 24 Jan 2021 11:50 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
civcamenities
बीसलपुर। बेनीपुर अल्पिका (नहर) के कटने से कई गांव की गलियों और खेतों में जलभराव हो गया। ग्रामीणों ने खुद ही कटी हुई नहर को बांध दिया। इसके बाद जलभराव की दिक्कत दूर हो सकी।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र से गुजर रही बेनीपुर अल्पिका (नहर) में शनिवार को पानी छोड़ा गया था। यह नहर कई दिनों से सूखी पड़ी थी। इसके चलते जगह-जगह कट गई थी। इस बीच अचानक पानी छोड़ा गया तो कटे हुए स्थानों से निकला पानी आसपास के स्थानों पर भरना शुरू हो गया। गांव की कुछ गलियों में भी पानी भरने लगा। प्राथमिक विद्यालय के सामने भी जलभराव हो गया। इसके अलावा 150 बीघा में खड़ी गेहूं और लाही की फसल भी जलमग्न हो गई। पानी का भराव होते ही ग्रामीणों ने नहर विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों से संपर्क साधने का प्रयास किया। फिर खुद ही एकजुट होकर नहर के कटे हिस्से को बांध दिया। रविवार को नहर विभाग के कर्मचारी भी जेसीबी लेकर आए और ग्रामीणों द्वारा कराए गए काम को मजबूती दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed