फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   City Qazi's son was assaulted in the school, the relatives created ruckus

Pilibhit News: शहर काजी के बेटे से स्कूल में मारपीट, परिजनों ने किया हंगामा

Sat, 15 Jul 2023 11:20 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 15 Jul 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
City Qazi's son was assaulted in the school, the relatives created ruckus
स्कूल के बाहर मौजूद परिजन। संवाद
पीलीभीत। शहर के एक निजी स्कूल में पढ़ रहे शहर काजी के बेटे को तीन दिन पहले स्कूल के ही लड़कों ने पीट दिया था। शनिवार को ये लड़के उसे पीटने के लिए फिर इकट्ठे हुए तो परिजन स्कूल पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने उन्हें शांत कराया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला भूरे खां के रहने वाले शहर काजी जरताफ रजा खां का बेटा हुस्याम रजा खां शहर के नकटादाना चौराहा स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ता है। इसी स्कूल में शहर इमाम हाफिज इसरार का पुत्र जियाउल मुस्तफा भी कक्षा आठ का छात्र है। तीन दिन पूर्व विद्यालय में ही किसी बात को लेकर दोनों का दूसरे बच्चों से विवाद हो गया था। इसके बाद हुस्याम के साथ मारपीट की गई थी। विद्यालय स्टाफ से शिकायत की गई, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन

हुस्याम की पिटाई करने वाले छात्र शनिवार को फिर उसे पीटने के लिए स्कूल के बाहर इकट्ठे हो गए। इसकी जानकारी जब परिजनों को लगी तो वे स्कूल पहुंच गए और हंगामा करने लगे। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। हालांकि परिजनों ने अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
वर्जन:
स्कूल के बाहर जो घटना हुई, उसकी परिजनों ने लिखित शिकायत की है। सोमवार को बच्चों के आने के बाद ही पूरे मामले की जानकारी लग सकेगी। विद्यालय कमेटी इसकी जांच कर कार्रवाई करेगी। - शाहजी क्रिस्टोफर, प्रधानाचार्य

स्कूल के बाहर मौजूद परिजन। संवाद

स्कूल के बाहर मौजूद परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed