फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   City officials 2017 Fatah preparations

शहर के पदाधिकारियों से  2017 फतह की तैयारी

Sun, 26 Jun 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Sun, 26 Jun 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
मोदी के मिशन 2017 की फतह को भाजपा प्रदेश हाईकमान ने जिला कार्यकारिणी की सूची जारी कर दी है। इस सूची में सदर तहसील को तरजीह दी गई है। 21 पदाधिकारियों में पूरनपुर से दो और बीसलपुर के मात्र एक कार्यकर्ता को स्थान दिया गया है।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश हाईकमान द्वारा घोषित सूची को रविवार को जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार ने अपने आवास पर पदाधिकरियों की बैठक में जारी किया। इसके अनुसार जिलाध्यक्ष के अलावा सुषमा देवी, पुष्पा शुक्ला, धीरेंद्र मिश्र, प्रदीप नवरंग, तुलाराम लोधी, राकेश सिंह, रमेश सिंह व गोकुल मौर्य को उपाध्यक्ष, संजीव प्रताप सिंह, गुरभाग सिंह, अमित वाल्मीकि, राजेंद्र कश्यप को महामंत्री, मीना सिंह, पंकज तिवारी, हरीराम वर्मा, हरीओम राठौर, दिनेश पटेल, रनवीर सिंह व अनिरूद्ध मिश्रा को मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा विपिन अग्रवाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। जिला कार्यकारिणी में यूं तो सभी वर्गों को शामिल करने का प्रयास किया गया है, लेकिन क्षेत्रों की उपेक्षा की गई है। सबसे बड़ी तहसील पूरनपुर व बीसलुपर को हासिए पर रखा गया है। पूरनपुर से सुषमा देवी व गुरभाग सिंह व बिलसंडा की मीना सिंह को बीसलपुर क्षेत्र से शामिल किया गया है। जबकि शेष 18 पदाधिकारी शहर क्षेत्र के हैं।
विज्ञापन


दो सगे भाइयों को मिला स्थान
भाजपा की जिला कार्यकारिणी में शहर के दो भाईयों क्रमश: प्रदीप नवरंग को उपाध्यक्ष और विपिन अग्रवाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

जिला कार्यकारिणी को प्रदेश हाईकमान से कार्यकर्ताओं की सूची मांगी थी जिसके लिए करीब 50 नाम भेजे गए थे। अभी कार्यकारिणी का विस्तार किया जाना है। जिसमें सभी क्षेत्रों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुरेश गंगवार जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed