{"_id":"677c29d496fe484aa20278c0","slug":"city-magistrate-wrote-a-letter-to-sp-to-call-the-families-of-terrorists-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-128539-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: आतंकियों के परिजन को बुलाने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट ने एसपी को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: आतंकियों के परिजन को बुलाने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट ने एसपी को लिखा पत्र
Tue, 07 Jan 2025 12:37 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 07 Jan 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
पूरनपुर। मुठभेड़ में मारे गए खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के आतंकियों की मजिस्ट्रीयल जांच में कोई भी बयान व साक्ष्य देने नहीं पहुंचा। जांच में आतंकियों के परिजनों के बयान के लिए सिटी मजिस्ट्रेट ने एसपी को पत्र भेजा है। जांच में मुठभेड़ में शामिल टीम के भी बयान होंगे। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट को भी गहनता से देखा जाएगा।
विवेचना से संबंधित अधिकांश लिखापढ़ी पूरी करने को मंगलवार तक का समय दिया गया है। सील किए गए हथियार को बुधवार तक विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजने की तैयारी कर ली गई है। विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम घटनास्थल भी जांच को पहुंचेगी।
पंजाब के गुरदासपुर की कालानौर थाने की बख्शीवाला पुलिस चौकी पर 18 दिसंबर को ग्रेनेड फेंकने के तीनों आतंकियों को 23 दिसंबर की सुबह पूरनपुर क्षेत्र में मुठभेड़ में मार गिराया गया था। आतंकियों को पूरनपुर के हरजी होटल में गजरौला जप्ती के जसपाल सिंह सनी ने ठहराया था। इसके लिए इंग्लैंंड से आतंकवादी कुलबीर सिंह सिद्धू ने फोन किया था। मुठभेड़ मामले में डीएम ने घटना की मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश दिए थे। जांच पीलीभीत नगर मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर को सौंपी गई। सिटी मजिस्ट्रेट ने 28 दिसंबर से तीन जनवरी तक न्यायालय/ कार्यालय में पहुंचकर लोगों को घटना के संबंध में बयान व साक्ष्य देने के लिए बुुलाया था।
विज्ञापन
सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि मजिस्ट्रीयल जांच में कोई भी बयान देने नहीं आया। बताया कि मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों के परिजन को बयान देने बुलाने के लिए एसपी को पत्र भेजा गया है। आतंकियों के परिजनों के अलावा मुठभेड़ में शामिल टीम सदस्यों के बयान दर्ज भी किए जाएंगे। वहीं कोतवाली में मंगलवार को मुठभेड़ की दर्ज रिपोर्ट के विवेचक बीसलपुर कोतवाल संजीव शुक्ला कार्य निपटाने में जुटे रहे।
बताया कि सील किए गए हथियारों को मंगलवार या बुधवार को विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेज दिया जाएगा। इसके बाद विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम घटना स्थल पहुंचकर भी जांच करेगी। बताया कि विवेचना तो अभी लंबी चलेगी। मगर विवेचना की अधिकांश लिखापढ़ी पूरी करने का मंगलवार तक का उनको समय दिया गया है।