{"_id":"5e414ab08ebc3ee5d5222888","slug":"cirame-pilibhit-news-bly3952787178","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार्मिक स्थल पर निर्माण को लेकर दो पक्षों में विवाद, छह गिरफ्तार, 52 मुचलका पाबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धार्मिक स्थल पर निर्माण को लेकर दो पक्षों में विवाद, छह गिरफ्तार, 52 मुचलका पाबंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरिया (पीलीभीत)। धार्मिक स्थल पर कराए जा रहे निर्माण कार्य को लेकर माधोपुर गांव में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दूसरे पक्ष ने निर्माण का विरोध किया। इस पर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। एसडीएम-सीओ मौके पर पहुंचे और निर्माण रुकवाया। छह लोगों को गिरफ्तार कर शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया। तनाव को देखते हुए दोनों पक्षों के 52 लोग मुचलका पाबंद किए गए हैं।
अमरिया थाना क्षेत्र का माधोपुर गांव मिश्रित आबादी का है। 60 प्रतिशत मुस्लिम, 40 प्रतिशत हिंदू आबादी है। गांव के एक धार्मिक स्थल पर एक पक्ष के लोग सोमवार सुबह निर्माण कार्य कराने लगे। इसका पता लगने पर दूसरे पक्ष के लोग जमा हो गए। निर्माण कार्य का विरोध शुरू कर दिया। कुछ ही देर में दोनों ओर से भीड़ जमा हुई और कहासुनी होने लगी। चूंकि मामला दो समुदाय से जुड़ा था तो तनाव के हालात बन गए। कुछ ही देर में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी डंडे से हमला कर मारपीट का आरोप लगाया। इसकी सूचना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों तक पहुंची। तत्काल एसडीएम रामदास, सीओ योगेंद्र कुमार, एसओ पुष्कर सिंह को पुलिस बल के साथ मौके पर भेजा गया। पुलिस ने सख्ती करते हुए एक पक्ष से गांव निवासी चंदू शर्मा, सोहनलाल, रामपाल और दूसरे पक्ष से बाबू, सईद अहमद, शाकिर की गिरफ्तारी की। उनको पकड़कर थाने लाया गया और फिर शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया। एसडीएम-सीओ ने काम रुकवा दिया। दोनों ओर से जमा लोगों को बुलाकर बातचीत की गई। शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील करते हुए भाईचारे का पाठ पढ़ाया। दोबारा कोई विवाद न खड़ा हो जाए, इसके लिए दोनों तरफ के 26-26 लोगों को चिह्नित कर पांच लाख के मुचलके से पाबंद कर दिया गया है।
झगड़े के अफसरों को भेजे गए वीडियो
दोनों पक्षों के बीच हुए झगड़े के वीडियो बनाकर अधिकारियों को ग्रामीणों की ओर से भेजे गए। इसमें लाठी डंडे से हमला करने का आरोप लगाया गया। इस पर प्रशासनिक अमले में हड़कंप मचा रहा। हालांकि जब वीडियो देखे गए तो उसमें कहासुनी और शोर तो मिला, मगर झगड़ा नहीं दिखाई दिया।
विज्ञापन
पिकेट की रहेगी तैनाती
निर्माण कार्य को लेकर मिश्रित आबादी वाले गांव माधोपुर में हुए विवाद को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी गंभीरता से ले रहे हैं। एएसपी रोहित मिश्र ने एसओ अमरिया को घटनास्थल पर पुलिस पिकेट लगाने के निर्देश दिए हैं।
बिना अनुमति निर्माण कराया जा रहा था। इसलिए निर्माण कार्य को रुकवा दिया है। ग्रामीणों को अनुमति लेने के बाद निर्माण करने के निर्देश दिए गए हैं। - रामदास, एसडीएम
माधोपुर गांव में झगड़े की सूचना पर पुलिस भेजी गई थी। गिरफ्तार किए गए लोगों का शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया है। इसके अलावा मुचलका पाबंद कार्रवाई भी कराई गई है। - अभिषेक दीक्षित, एसपी