{"_id":"5e3f0b9b8ebc3ee5cd55b945","slug":"cirame-pilibhit-news-bly3951434109","type":"story","status":"publish","title_hn":"सगे भाई ने ही सोते समय गला दबाकर की थी बहन की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सगे भाई ने ही सोते समय गला दबाकर की थी बहन की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। माता-पिता की गैर मौजूदगी में सगे भाई ने ही बहन की सोते समय गला दबाकर हत्या कर दी थी। इस बात का खुलासा पुलिस के समक्ष खुद उसके भाई ने ही किया। उसका कहना था कि कई बार मना करने के बाद भी जब उसकी बहन ने प्रेमी से मिलना-जुलना और फोन पर बात करना बंद नहीं किया तो वह गुस्से में आ गया और सोते समय गला दबाकर बहन की हत्या कर दी। परिजनों के आने पर भी उसने हत्या की बात किसी को नहीं बताई। पिता की ओर से नामजद किए गए प्रेमी से पूछताछ के बाद पुलिस ने भाई से पूछताछ की तो उसमें सच सामने आ गया। एसपी ने प्रेसवार्ता कर हत्याकांड का खुलासा किया। इसके बाद आरोपी भाई को जेल भेज दिया गया।
बरखेड़ा क्षेत्र की 19 वर्षीय युवती सोमवार को बड़े भाई और छोटी बहन के साथ घर पर थी। माता-पिता और एक अन्य छोटी बहन ननिहाल में दावत खाने गए थे। मंगलवार सुबह बेटी की मौत की सूचना पर पहुंचे पिता ने रिश्तेदारों के जमा होने पर शव को दफना दिया। श्मशान घाट से वापस आने पर घर पर एक मोबाइल मिलने पर पिता ने गांव के एक युवक के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बुधवार को पुलिस ने शव को डीएम की अनुमति मिलने पर पोस्टमार्टम कराया तो गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। इंस्पेक्टर उमेश सिंह सोलंकी, एसएसआई आशुतोष रघुवंशी टीम के साथ छानबीन में लगे। नामजद आरोपी से पूछताछ की, उसकी कोई संलिप्तता नहीं निकली। शुरुआत से घर पर युवती के साथ रुके भाई पर शक था। शुक्रवार रात पुलिस ने भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो खुलासे तक पहुंच गई। सख्ती करते ही भाई ने गुनाह कबूल कर लिया। शनिवार को एसपी अभिषेक दीक्षित, एएसपी रोहित मिश्र, सीओ प्रवीण मलिक ने पुलिस लाइन में खुलासा किया। इसके बाद आरोपी भाई को जेल भेज दिया।
भाई बोला..बहुत परेशान हो चुका था, इसलिए उठाया कदम
पकड़े गए आरोपी भाई ने कहा कि गांव के एक युवक से उसकी बहन का प्रेम प्रसंग था। इसका पता लगने पर उसने काफी समझाया-बुझाया। प्रेमी से मिलने और बात करने से मना किया, मगर उसकी बहन मान नहीं रही थी। घटना की रात भी उसने अपने प्रेमी से बातचीत की और मिलने गई थी। इससे गला दबाकर उसने बहन की हत्या कर दी। घर पर मौजूद दूसरी बहन सोती रही। फिर उसने पिता को फोन कर मौत की सूचना दे दी। पिता आए तो शव दफन करा दिया। मोबाइल मिलने पर पिता को शक हुआ और वह शिकायत करने जाने लगे। इस पर भी उसने रोका था, मगर खुद के द्वारा किए गए अपराध को छिपा गया। शुक्रवार शाम को जब पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया तो उसने अपने बड़े भाई, जोकि बाहर रहते हैं, उनको पूरी बात बताई। यह भी कहा कि उसने बहन के प्रेमी से भी शादी को लेकर बात की थी। उसने शादी करने से मना कर दिया था, फिर भी बहन उससे मिलती थी।
विज्ञापन
नौ जनवरी से चल रही थी फोन पर बात
पुलिस के मुताबिक युवती के घर मिला मोबाइल नामजद किए गए युवक यानी कथित प्रेमी के नाम पर था। नौ जनवरी से युवती और उसके बीच लगातार बात हो रही थी। घटना की रात भी दोनों ने बात की थी। इसकी पुष्टि कॉल डिटेल निकालने पर हुई है। इसके अलावा शव जल्दी गल जाए इसके लिए आरोपी भाई ने दफनाते वक्त अधिक नमक डाला था।
कागजों लिखी जन्मतिथि के अनुसार मृतका नाबालिग
मृतका हाईस्कूल तक पढ़ी थी। इसके बाद उसने पढ़ाई छोड़ दी थी। परिजन ने एफआईआर में उसकी उम्र 19 वर्ष बताई है, लेकिन कागजों में लिखी तिथि के आधार पर वह नाबालिग निकल रही है। हाईस्कूल की मार्कशीट में मृतका की जन्मतिथि 18 जून 2002 है। फिलहाल पुलिस विवेचना के दौरान इस पर कदम उठाएगी।
टीम ने गहनता से छानबीन करने के बाद सही खुलासा किया है। भाई ने ही बहन के प्रेम प्रसंग से नाखुश होकर उसकी हत्या की थी। उसको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। - अभिषेक दीक्षित, एसपी