फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   cirame

सली नोट स्कैन कर बनाते थे 50 का नकली नोट, चार गए जेल, सरगना फरार

Sun, 09 Feb 2020 02:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 02:10 AM IST
विज्ञापन
cirame
पीलीभीत। न्यूरिया की गुप्ता कॉलोनी में 50-50 रुपये के नकली नोट बनाकर बाजार में चलाए जा रहे थे। असली नोट स्कैन करने के बाद प्रिंटर की मदद से नकली नोट बनाने का धंधा कुछ युवा कर रहे थे। चार धंधेबाज युवकों को गिरफ्तार करके पुलिस ने जेल भेज दिया है, जबकि सरगना हाथ नहीं आया है।
विज्ञापन

बीते बृहस्पतिवार को न्यूरिया कस्बे के एक पेट्रोल पंप पर बाइक सवार दो लोग पेट्रोल डलवाने पहुंचे थे। वहां उन्होंने 50 रुपये के छह नोट दिए। चेक करने पर सभी नकली निकले थे। इसके बाद पंप कर्मचारी और बाइकर्स में विवाद हो गया। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस बाइक सवार को पकड़कर थाने ले गई थी। नकली नोट से जुड़ा मामला होने पर इसको गंभीरता से लिया गया। इंस्पेक्टर न्यूरिया बिरजाराम, सर्विलांस प्रभारी अतर सिंह, एसओजी के दरोगा आलोक मिश्र टीम के साथ पड़ताल में लग गए। सुरागरसी की गई तो मामला नकली नोट बनाने के धंधे से जुड़ा निकला। टीम ने नवाबगंज (बरेली) के गांव अल्हईयापुर निवासी मंगली प्रसाद और चिरंजीव, न्यूरिया कॉलोनी निवासी गोविंद और तन्मयी प्रसाद को गुप्ता कॉलोनी से शनिवार सुबह गिरफ्तार किया। उनके पास से 50-50 रुपये के 84 नोट और एक प्रिंटर बरामद किया। हालांकि सरगना टीम के हत्थे नहीं चढ़ा। सूत्रों के मुताबिक बृहस्पतिवार को मंगली प्रसाद और चिरंजीव पेट्रोल पंप नकली नोट लेकर पेट्रोल लेने पहुंचे थे। शनिवार दोपहर पुलिस लाइन सभागार में एसपी अभिषेक दीक्षित, एएसपी रोहित मिश्र, सीओ सदर योगेंद्र कुमार की मौजूदगी में खुलासा किया गया। फिर पकड़े गए आरोपी जेल भेज दिए गए।
विज्ञापन

आसानी से चल जाएगा..इसलिए बनाया 50 का नोट
पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी असली नोट को स्कैन करने के बाद फोटो स्टेट वाले ए फोर साइज वाले पेपर पर प्रिंट निकालकर नकली नोट तैयार करते थे। उनके द्वारा बनाया गया नोट आसानी से चल जाए, इसलिए 50 रुपये का ही नोट बनाते थे। क्योंकि बाजार में चलाते वक्त नोट लेने वाला अधिक चेक नहीं करता। पांच हजार रुपये मिलने पर वे दोगुना 10 हजार के नकली नोट सप्लाई करते थे। धंधा करीब आठ माह से चल रहा था। नोट बनाने के बाद अपने विश्वसनीय व्यक्ति को देकर बाजार में चलाने के लिए भेजते थे। कितने नोट अब तक वे बना चुके, यह जानकारी पुलिस अधिकारी नहीं दे सके। फिलहाल एक लाख रुपये से अधिक के नोट बनाए जाने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

50 रुपये के नकली नोट बनाने वाले चार लोगों को पकड़कर संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर चारों को जेल भेज दिया गया है। अभी इस गिरोह में और भी सदस्य हो सकते हैं। गहनता से विवेचना कराई जा रही है, सख्त कार्रवाई होगी। बरामद नोटों को परीक्षण के लिए भेजा जाएगा। - अभिषेक दीक्षित, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed