फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   cirame

मुंह और गला दबाकर की गई थी पिंकी की हत्या

Thu, 06 Feb 2020 11:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
cirame
बरखेड़ा। संदिग्ध हालात में मौत मानने के बाद मूसेपुरकलां गांव में दफन की गई युवती पिंकी की मौत का राज खुल गया। डीएम से अनुमति के बाद बृहस्पतिवार को हुए पोस्टमार्टम में उसकी मौत मुंह और गला दबाने से होना पाया गया। हत्यारा कौन है, अब पुलिस पता लगाएगी।
विज्ञापन

मूसेपुरकलां के किसान देवदत्त ने बुधवार को पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि सोमवार शाम को वह पत्नी रुपदेई और छोटी बेटी रेखा के साथ दावत में अपनी ससुराल बस्थना गांव गए थे। घर पर छोटा बेटा राजेश और दो बेटियां पिंकी व रीना थीं। सोमवार रात को खाना खाने के बाद दोनों बेटी एक कमरे में और बेटा दूसरा पड़ोस के दूसरे कमरे में सोने चला गया। मंगलवार तड़के भाई-बहन ने पिंकी को कमरे में पड़ी दूसरी चारपाई पर मृत पड़ा पाया। इसके बाद बेटे राजेश से मिली सूचना पर वह मंगलवार सुबह करीब आठ बजे घर आ गए। रिश्तेदार भी जमा हो गए और उन्होंने पिंकी के शव को गांव के श्मशान घाट में दफन कर दिया। वहां से वापस घर पहुंचने पर पिंकी की चारपाई के नीचे एक मोबाइल फोन मिला, जो गांव के ही राजेश का था। इस पर उन्हें हत्या का अंदेशा हुआ। पहले मंगलवार रात को ही करोड़ पुलिस चौकी पर शिकायत की और फिर दूसरे दिन बुुधवार को बरखेड़ा थाना जाकर शिकायत की। बुधवार रात पुलिस ने तहरीर के आधार पर गांव के राजेश के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली। बृहस्पतिवार को डीएम से अनुमति मिलने पर इंस्पेक्टर उमेश सिंह सोलंकी ने पुलिस बल के साथ गांव पहुंचकर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में दफन कराए गए शव को बाहर निकाला। शव पर गले और गर्दन पर चोट का निशान देख पुलिस को मामला हत्या का ही प्रतीत हुआ। इसके बाद पोस्टमार्टम कराया गया तो आशंका सही साबित हुई। इंस्पेक्टर उमेश सिंह सोलंकी ने बताया कि युवती की गला और मुंह दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई है। फिलहाल दुष्कर्म की बात सामने नहीं आई है।
विज्ञापन

000
नामजद आरोपी के दो परिजन समेत तीन हिरासत में
पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बाद प्रकरण को लेकर सुरागरसी शुरू कर दी। मृतक के परिवार वालों से भी कई बार बातचीत की गई। सीओ प्रवीण मलिक भी गांव गए और जानकारी जुटाई। उधर, नामजद आरोपी राजेश घर पर नहीं मिला। पुलिस ने उसके परिवार के दो सदस्यों को हिरासत में ले लिया। इसके अलावा एक अन्य युवक भी हिरासत में है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। इसके अलावा पुलिस करीबियों को लेकर भी छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
चार बहनों में दूसरे नंबर की थी पिंकी
मृतका पिंकी के तीन बड़े भाई रामकिशोर, रामपाल और राजेश हैं। राजेश को छोड़ दोनों भाइयों की शादी हो चुकी है। रामकिशोर उत्तराखंड के रुद्रपुर, तो रामपाल हरियाणा में परिवार संग रहकर मजदूरी करते हैं। पिंकी चार बहनों में दूसरे नंबर की थी। बड़ी बहन कौशल्या की शादी हो चुकी है। दो छोटी बहन रेखा और रीना हैं।

000
पिता की ओर से हत्या की रिपोर्ट बुधवार रात को ही दर्ज कराई जा चुकी है। पुलिस की टीमें इस मामले की गहनता से छानबीन कर रही हैं। युवती की हत्या के मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा। - अभिषेक दीक्षित, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed