फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   cirame

गोहत्या की सूचना पर छापा, दो तस्कर गिरफ्तार, चार भागे

Tue, 14 Jan 2020 07:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 07:53 PM IST
विज्ञापन
cirame
जहानाबाद (पीलीभीत)। गोहत्या की सूचना पर पुलिस ने दलेलगांव के एक मकान में छापा मारा। इस दौरान दो गोमांस तस्करों को धर दबोचा, जबकि चार भाग निकले। मौके से दो गोवंश और औजार भी बरामद किए गए। गोहत्या निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने पकड़े गए तस्करों को मंगलवार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

जहानाबाद पुलिस को सोमवार रात सूचना मिली कि दलेलगंज गांव के एक मकान में कुछ गोमांस तस्कर जमा है। वह गोवंशीय पशु की हत्या करने को एकत्र हुए हैं। इसका संज्ञान लेकर एसआई महावीर सिंह ने पुलिस बल के साथ बताए गए मकान पर दबिश दी। दीवार की आढ़ में त्रिपाल लगाकर कुछ तस्कर खड़े थे। दो गोवंशीय पशुओं को बांधकर हत्या करने की तैयारी चल रही थी। पुलिस के पहुंचते ही भगदड़ मच गई। पीछा कर पुलिस ने दलेलगंज गांव निवासी बकारुद्दीन पुत्र फखरुद्दीन और विशालुद्दीन को धर दबोचा, जबकि चार अन्य तस्कर नूम, कामिल, सलीम, रईस मियां भाग गए। मौके पर मिले दोनों गोवंशीय पशुओं को बंधनमुक्त किया गया। इसके अलावा औजार भी कब्जे में ले लिए। इंस्पेक्टर मनीराम सिंह ने बताया कि दरोगा महावीर सिंह की तरफ से छह तस्करों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। पकड़े गए दोनों तस्करों को जेल भेज दिया है। फरार तस्करों की धरपकड़ के लिए टीम लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed