फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   cirame

युवती से छेड़छाड़ पर गुस्साए परिजन ने शोहदे को सिखाया सबक

Fri, 10 Jan 2020 07:38 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 07:38 PM IST
विज्ञापन
cirame
पीलीभीत। कामकाज के लिए घर से निकली एक युवती पर फब्तियां कस छेड़छाड़ करना एक शोहदे को महंगा पड़ा। हरकत का पता चलने पर गुस्साए परिजनों ने शोहदे की पिटाई कर दी। माफी मांगने पर उसे चेतावनी देकर छोड़ा। घटना पूरे दिन क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही।
विज्ञापन

शहर की एक युवती लोगों के घरों पर कामकाज करती है। रोज की तरह बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे वह काम पर पैदल जा रही थी। ठेका चौकी क्षेत्र के एक मोहल्ले में पहुंचते ही एक शोहदे ने उसे छेड़ना शुरु कर दिया। डेयरी पर काम करने वाले शोहदे ने उस पर फब्तियां कसीं। इससे पहले भी वह इस तरह की हरकत करता आ रहा था, इससे युवती परेशान थी। पीड़िता ने इसकी शिकायत परिवार वालों से की। इसके बाद गुस्साए परिजन युवती को साथ लेकर मौके पर आ गए। शोहदे को पकड़कर सवाल-जवाब करना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग भी जमा हो गए। खुद को फंसता देख शोहदे के पसीने छूट गए। उसने गलती स्वीकारना शुरू कर दिया। मगर परिजनों ने पिटाई कर सबक सिखाया। बाद में उसने फिर ऐसी हरकत न करने की बात दोहराते हुए माफी मांगी। तब परिजन चेतावनी देकर चले गए। इधर, कोतवाल श्रीकांत द्विवेदी का कहना है कि मामले की कोई शिकायत पुलिस से नहीं की गई है। इसको लेकर जानकारी कराई जाएगी। अगर युवती पक्ष तहरीर देता है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed